ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम को भारत ने 3-0 से हराया, 6 विकेट से जीता तीसरा यूथ वनडे मैच

IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. जहां पर तीनों ही मैचों में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया. तीसरे यूथ वनडे मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली है.

India U19 vs Australia U19

इंडिया अंडर19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप (Pic Credit- AI Generated)

IND U19 vs AUS U19: निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम और भारत के बीच यूथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.3 ओवरों में 10 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए. जवाब में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने 41.2 ओवरों में ही सिर्फ 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. इंडिया ने यूथ वनडे सीरीज को 3-0 से जीत लिया है. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज ज़ेड हॉलिक ने 88 गेंदों में 87 रनों की बेहद अहम पारी खेली. उनका साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज चार्ली हेंडरसन ने कुल 18 रन जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे नील पटेल ने भी अहम 51 रन बनाए. ब्लेक कैटल ने भी 31 गेंदों में अहम 38 रन बनाए. हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके. 

विज्ञापन

जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने 49.3 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर 254 रन ही बना सकी. भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा काव्य पटेल और आर्यन सवसानी ने 1-1 विकेट झटके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के इन युवा सितारों से पहले दोनों मुकाबलों के दौरान ही इस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की है.

इंडिया को मिली धमाकेदार जीत 

255 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. कप्तान और सलामी बल्लेबाज लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 106 गेंदों में नाबाद 110 रनों की पारी खेली. इस पारी में लक्ष्य राजेश ने 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके अलावा भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने इस मुकाबले में भी 31 गेंदों में 34 रनों की पारी 5 चौकों की मदद से खेली. कुशाग्र ओझा ने भी अहम 45 रनों की पारी खेली. 

विज्ञापन

अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज रजत बघेल ने 34 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंडिया की जूनियर टीम ने 41.2 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने अब यूथ वनडे सीरीज को एकतरफा अंदाज में ही 3-0 से जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए स्पेंसर ग्रीन ने 2 विकेट झटके हैं. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच 27 सितंबर से 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ