Australia Plans Historic IPL Match Hosting in Adelaide: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी वक्त से आईपीएल का एक मैच होस्ट करने को बेकरार है. अब वहां का बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले की मेजबाजी करने की संभावना तलाश रहा है, जो ग्लोबल टी20 क्रिकेट के लिए एक बड़ा पल साबित हो सकता है. ‘एसईएन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड ओवल में भारत के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक की मेजबानी करने की तैयारी चल रही है.
BCCI की मंजूरी का फंसा है पेंच
इस पहल की अगुवाई एडिलेड ओवल के चेयरमैन जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख विल रेनर कर रहे हैं. अहम स्टेक होल्डर्स के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है, हालांकि बीसीसीआई को अभी तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं सौंपा गया है. ये विचार अभी शुरुआती स्टेज में है और काफी हद तक भारतीय क्रिकेट अधिकारियों की मंजूरी पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं RR को खून के आंसू रुलाने वाले प्रफुल्ल हिंगे? IPL डेब्यू में लगाया विकेटों का ‘चौका’
IPL-BBL मैचों का एक्सचेंज
ऐसे इशारे मिल रहे हैं कि BBL अपना सीजन का पहला मैच भारत में आयोजित कर सकता है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है; संभावना है कि ये मैच चेन्नई में होगा. इसके जवाब में एडिलेड के अधिकारी एक आपसी समझौते के तहत IPL मैच की मेजबानी करने के ख्वाहिशमंद हैं, जिससे इस स्टेडियम की ग्लोबल रेप्युटेशन को काफी बढ़ावा मिल सकता है.
सिर्फ एक मैच कराने पर जोर
कई मैचों की मेजबानी करने के बजाय अभी पूरा ध्यान एडिलेड में आईपीएल का सिर्फ एक हाई-प्रोफाइल मैच कराने पर है. लीग की ग्लोबल पॉपुलैरिटी को देखते हुए, उम्मीद है कि सिर्फ एक मैच भी काफी ज्यादा इंटरनेशनल अटेंशन और कमर्शियल बेनेफिट अट्रैक्ट करेगा.
यह भी पढ़ें- बिहार टू हैदराबाद नॉन स्टॉप.. कौन हैं आसमान में उड़ रही RR को जमीन पर पटकने वाले साकिब हुसैन?
एडिलेड में प्लानिंग
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘एडिलेड ओवल के अधिकारियों का मानना है कि क्रिकेट के मैदान को महज 48 घंटों में AFL के मैदान में बदला जा सकता है, जिससे मार्च के आखिर में फुटबॉल सीजन शुरू होने के बाद और इस मेगा इंडियन टूर्नामेंट की शुरुआत में IPL मैच के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा. उनका यह भी मानना है कि क्लाइमेट के लिहाज से मार्च क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा वक्त है.’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines