बिहार टू हैदराबाद नॉन स्टॉप.. कौन हैं आसमान में उड़ रही RR को जमीन पर पटकने वाले साकिब हुसैन?

Who is Sakib Hussain: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जहां प्रफुल्ल हिंगे ने पारी के पहले ओवर में राजस्थान को एक के बाद एक झटके दिए, वहीं गेंदबाजी में साकिब हुसैन भी उनको पूरी टक्कर दी. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 13 अप्रैल को अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे.

Sakib Hussain SRH
1 / 6
Sakib Hussain SRH

साकिब हुसैन ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच में वो करिश्मा कर दिखाया जो कई खिलाड़ियों का ख्वाब होता है. हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा धमाल मचाने वाला ये गेंदबाज है कौन? तो चलिए चलिए आज हम इस गेंदबाज की पूरी डिटेल आपसे शेयर करते हैं.

विज्ञापन

2 / 6

साकिब हुसैन ने अपने आईपीएल डेब्यू गेम में राजस्थान रॉयल्स के 4 बल्लेबाजों को आउटकर उनके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया. उन्होंने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को पवेलियन वापस भेज दिया. रियान पराग ने मैच के बाद बताया कि उन्हें याद आ रहा है कि असम बनाम बिहार मैच में वो साकिब के खिलाफ खेल चुके हैं.

विज्ञापन

3 / 6

आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन को 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि आईपीएल 2024 सीज़न से पहले हुई नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें सबसे पहले साइन किया था, लेकिन उस सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया.

4 / 6

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले 21 साल के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2022-23 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार टीम के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. महज़ 17 साल की उम्र में साकिब हुसैन ने अपने दूसरे ही मैच में 20 रन देकर 4 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

5 / 6

साकिब हुसैन ने रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में अपना पहला 'फाइव-विकेट हॉल' (एक पारी में 5 विकेट) लिया. ये करिश्मा उन्होंने अरुणाचल प्रदेश टीम के खिलाफ किया. उनका फाइनल फिगर के 6/41 था. इस परफॉर्मेंस के बाद वो कई क्रिकेट एक्सपर्ट की नजर में आ गए.

6 / 6

मैच के बाद साकिब ने कहा, 'हर खिलाड़ी ऐसे ही डेब्यू की चाहत रखता है. ये बहुत अच्छा लगता है. बॉलिंग कोच ने एक दिन पहले ही मुझे बता दिया था कि मैं मैच खेलने वाला हूं, और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार था. पिछले 3-4 मैचों से वरुण आरोन मेरे साथ काम कर रहे हैं. मेरे खेल में जो भी सुधार हुआ है, वो उन्हीं की वजह से है. शुरुआती कुछ ओवर में मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा था कि डेब्यू मैच में ही ये सब कुछ हो रहा है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन