कौन हैं RR को खून के आंसू रुलाने वाले प्रफुल्ल हिंगे? IPL डेब्यू में लगाया विकेटों का 'चौका'

Who is Praful Hinge: सोमवार 13 अगस्त की शाम अगर राजस्थान रॉयल्स को किसी खिलाड़ी ने नाकों चने चबवाए हैं, तो वो हैं एक अनजान खिलाड़ी प्रफुल्ल हिंगे, इस मैच से पहले काफी कम लोगों ने उनका नाम सुना होगा, लेकिन ये बॉलर ने अपना नाम टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज करा दिया.

Praful Hinge IPL Debut
1 / 6
Praful Hinge IPL Debut

हैदराबाद की तरफ से आईपीएल डेब्यू करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स को खून के आंसू रुला दिए. रियान पराग एंड कंपनी ने कभी ये नहीं सोचा होगा कि उन्हें लगातार 4 मुकाबले जीतने के बाद ऐसी शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी.

विज्ञापन

2 / 6

प्रफुल्ल हिंगे को जब ईशान किशन ने पहला ओवर करने कहा, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे क्या करिश्मा होने वाला है. पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने 1 रन लिया तब वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर आए. हिंगे ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया. इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसी ओवर की छठी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस भी शून्य पर आउट हो गए.

विज्ञापन

3 / 6

प्रफुल्ल हिंगे यहीं नहीं रुके जब उन्हें तीसरा ओवर सौंपा गया, तब उन्होंने रियान पराग (4) पराग को भी शिकार बना लिया. इस तरह उन्होंने राजस्थान को मुश्किलों में डाल दिया.

4 / 6

आप सोच रहे होंगे कि आगे प्रफुल्ल हिंगे हैं कौन? दरअसल वो दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, डोमेस्टिक क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था.

विज्ञापन

5 / 6

अब तक खेले गए 10 फर्स्ट क्लास मैचों में प्रफुल्ल हिंगे ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट ए में, उन्होंने 6 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. आईपीएल डेब्यू से पहले उन्होंने सिर्फ एक टी20 मैच खेला था और उसमें एक विकेट उनके नाम हुआ था.

6 / 6

प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था. क्रिकेट में नाम कमाने के लिए वो कई सालों से कड़ी मेहनत कर रहे थे, वो साल 2024 में 15 दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर भी गए थे. उन्हें खुद ये अंदाजा नहीं होगा कि वो अपने पहले आईपीएल मैच में ऐसा धमाका कर देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन