हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'जिम्बाब्वे के लिए खेलना चाहता था...', ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का बड़ा चौंकाने वाला खुलासा

Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया है कि वह एक समय पर जिम्बाब्वे से खेलना चाहते थे.

विज्ञापन
मिचेल मार्श ने जिम्बाब्वे में बिताए थे अपने बचपन के तीन साल (Image: ANI)

Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है. 15 सितंबर यानी आज पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. वह अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां वनडे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने जा रहे हैं. जिम्बाब्वे उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उन्होंने अपने बचपन के तीन साल यहां गुजारे थे. अब मार्श ने खास इंटरव्यू में बताया कि वह जिम्बाब्वे के लिए खेलने की इच्छा रखते थे.

मिचेल मार्श का जिम्बाब्वे से है खास कनेक्शन

मिचेल मार्श ने 2000 के दशक में अपने बचपन के तीन साल जिम्बाब्वे के शहर हरारे में बिताए. दरअसल, उनके पिता और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ज्योफ मार्श जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के हेड कोच थे. इसी वजह से मिचेल ने जिम्बाब्वे में काफी समय बिताया और उनका इस जगह से खास कनेक्शन है. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले मिचेल मार्श ने हरारे में अपने बचपन को याद किया और बताया कि वह अपने घरेलू कर्मचारी फराई ‘हैप्पी’ मापोंडेरा के साथ समय बिताया करते थे. 2026 में उनका भावुक रियूनियन हुआ.

जिम्बाब्वे से खेलना चाहते थे मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा से मुलाकात की. मार्श का बचपन का किस्सा सुनकर सिकंदर रजा ने मार्श को एक तरह से जिम्बाब्वे का लोकल कह दिया. मार्श ने इसके बाद बड़ा खुलासा किया और कहा, ‘मैं असल में एक मौके पर जिम्बाब्वे के लिए खेलना चाहता था.’ हरारे से खास रिश्ता होने के कारण वह जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से खेलने की इच्छा रखते थे लेकिन बाद में वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए और वहां क्रिकेट खेलना शुरू किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका? गंभीर-अय्यर के सामने बड़ा चैलेंज

करन परिवार के साथ है खास रिश्ता

कई फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि मिचेल मार्श असल में टॉम, सैम और बेन करन के बचपन के दोस्त हैं. केविन करन जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने ज्योफ मार्श के साथ काफी समय बिताया. दोनों के रिश्ते अच्छे थे, इसी वजह से उनके बच्चे भी दोस्त थे. मिचेल मार्श ने सैम करन, टॉम करन और बेन करन के साथ बचपन की अपनी यादों को ताजा किया. उन्होंने यह भी बताया कि 2004 में मुगाबे शासन आने के बाद करन परिवार को अपने खेत से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह मार्श परिवार के साथ कुछ समय तक रहे थे.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना 100वां वनडे मैच मिचेल मार्श के लिए इसलिए भी खास होगा, क्योंकि उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक हरारे में लगाया था. इसी प्रदर्शन के चलते वह 2015 की वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बन पाए थे.

ये भी पढ़ें:- ‘मोहसिन नकवी ने आपत्ति नहीं जताई’, ट्रॉफी विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, किया शॉकिंग खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: Cricket Australia

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola