Australia Announced Squad: IPL 2026 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. वनडे श्रृंखला से तीन बड़े खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, वहीं दो प्लेयर्स टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे. IPL 2026 के बाद थकावट दूर करने के लिए ट्रेविस हेड ने ब्रेक की मांग की है, वहीं दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेलेंगे.
ऑस्ट्रेलिया ने किया बांग्लादेश के खिलाफ स्क्वाड का ऐलान
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण वनडे श्रृंखला में नहीं खेलेंगे, लेकिन टी20 सीरीज में बतौर कप्तान वापसी करेंगे. इसके अलावा तनवीर संघा हैमस्ट्रिंग में समस्या के कारण पूरे दौरे से बाहर हो चुके हैं.
कंगारू टीम के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड भी बांग्लादेश दौरा मिस करेंगे. उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का अनुरोध किया है. जोश इंग्लिस एक बार फिर वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे. वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टॉड मर्फी, ओली पीक और मैट शॉर्ट का चयन किया है.
ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? ‘स्काई’ के चौंकाने वाले कदम ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप!
बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: जोश इंग्लिस (c), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट और एडम जम्पा.
T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (c), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा.
ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल
| तारीख | मैच क्रमांक | मैच | जगह |
| 9 जून | पहला वनडे | बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया | ढाका |
| 11 जून | दूसरा वनडे | बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया | ढाका |
| 14 जून | तीसरा वनडे | बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया | ढाका |
| 17 जून | पहला T20I | बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया | चट्टोग्राम |
| 19 जून | दूसरा T20I | बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया | चट्टोग्राम |
| 21 जून | तीसरा T20I | बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलिया | चट्टोग्राम |
ये भी पढ़ें:- एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, French Open में खत्म किया 89 साल का सूखा, इनामी राशि जान उड़ जाएंगे होश!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines