एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, French Open में खत्म किया 89 साल का सूखा, इनामी राशि जान उड़ जाएंगे होश!

Alexander Zverev Win French Open: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 का मेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है. इसी के साथ उन्होंने जर्मनी का 89 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है. अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनपर करोड़ों की बारिश हुई है.

Alexander Zverev Win French Open

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रच डाला इतिहास

Alexander Zverev Win French Open: फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भिड़ंत इटली के फ्लावियो कोबोली से हुई थी. यह मैच काफी रोचक साबित हुआ और एलेक्जेंडर ने यहां अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता. 89 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी जर्मन खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन सिंगल्स टाइटल पर कब्जा जमाया है. अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद एलेक्जेंडर काफी भावुक नजर आए थे और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्हें इनामी राशि के रूप में 2.80 मिलियन यूरो मिले हैं.

विज्ञापन

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जर्मनी के सालों के सूखे को खत्म करते हुए ग्रैंडस्लैम खिताब पर कब्जा किया है. बता दें कि इटली के फ्लावियो कोबोली के खिलाफ फाइनल मैच 4 घंटे और 16 मिनट तक चला. मुकाबले में कुल 5 सेट देखने को मिले, जिसमें एलेक्जेंडर ने 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से कोबोली को हराकर फ्रेंच ओपन 2026 का मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

29 साल के ज्वेरेव के लिए यह एक यादगार पल था, क्योंकि इससे पहले वो तीन बार ग्रैंडस्लैम फाइनल हार चुके थे. 2024 में वो फ्रेंच ओपन के फाइनल का हिस्सा बने थे लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए. दो साल बाद आखिरकार एलेक्जेंडर ने अपनी किस्मत बदल दी और करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. मैच के बाद वो भावुक नजर आए और उन्होंने खिताब को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया.

विज्ञापन

एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर हुई करोड़ों की बारिश

एलेक्जेंडर ज्वेरेव का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब रहा, जिसके लिए उन्हें 125 ग्रैंडस्लैम मैचों का इंतजार किया. एलेक्जेंडर की इस जीत ने जर्मनी के कई सारे युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है. बता दें कि इस जीत के साथ एलेक्जेंडर को इनाम के रूप में 2.80 मिलियन यूरो मिले हैं, जो लगभग 31 करोड़ रुपये के बराबर हैं.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026: मेसी-रोनाल्डो समेत इन 5 सुपरस्टार्स का होगा आखिरी वर्ल्ड कप! देखें लिस्ट में कौन-कौन?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ