Australia Announce Full Time Captain: ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया ही। भारत के खिलाफ खेली जाने वाले टेस्ट, ओडीआई और T20 सीरीज से पहला ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सिर्फ कप्तान ही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का वाइस कप्तान भी बदल दिया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 1 कप्तान फॉर ऑल फॉर्मेट का रूल अपनाया है। कंगारू टीम ने तीनों फॉर्मेट के लिए 1 ही कप्तान को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 1 ही वाइस कप्तान तीनों फॉर्मेट को लीड करेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जिसे मिली तीनों फॉर्मेट की कप्तानी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की फूल टाइम कप्तान मेग लैनिंग ने अचानक तीनों फॉर्मेट में संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था, इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। कंगारू तीन ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने ने लिए एलिसा हीली को चुना है। स्टार खिलाड़ी हीली अब से ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की फुल टाइम कप्तान है। इसके अलावा ताहलिया मैकग्राथ को वाइस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों स्टार को टीम की कमान सौंपी है। अब देखने वाली बात होगी कि कांगड़ी टीम की नई कप्तान किस तरह टीम को आगे लेकर जारी है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली और रोहित शर्मा की नहीं बनती टी20 में अब जगह? टीम इंडिया के कोच का आया बड़ा बयान
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 दिसंबर से द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आ रही है। कंगारू टीम की नई कप्तान इस टेस्ट को किस कदर पास करती है, यह देखने वाली बात होगी। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा पहला ओडीआई मैच 28 दिसंबर को, दूसरा ओडीआई मैच 30 दिसंबर को, जबकि तीसरा ओडीआई मैच 2 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज भी खेलना है। पहला T20 मैच 5 जनवरी को, दूसरा मैच 7 जनवरी को, जबकि तीसरा मैच 9 जनवरी को होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Abu Dhabi T10: सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज होने के बाद गेंदबाज का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट
कप्तान बनने के बाद क्या बोलीं हीली
ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने के बाद हीली लैनिंग ने कहा कि मैं कप्तान की भूमिका स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रही हूं और हमारी टीम का नेतृत्व करने के अवसर के लिए आभारी हूं। मैंने वास्तव में पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों के समर्थन का आनंद लिया है और जो मैं हूं वैसा ही बने रहने और टीम का नेतृत्व करने के लिए उनके प्रोत्साहन का आनंद लिया। उन्होंने पूर्व कप्तान को लेकर कहा कि मैं स्पष्ट रूप से मेग से बहुत अलग हूं, मैं वह नहीं हूं, मैं एक बहुत अलग शैली की नेता हूं। मेग वास्तव में सामने से नेतृत्व करने और सभी को अपने साथ खींचने में बहुत अच्छी है। इस टीम के लिए जो सफलता हमें मिली है, उसे बनाए रखने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines