AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया और महिला वर्ल्ड कप का खास 7 से जुड़ा कनेक्शन, रच दिया इतिहास

AUS W vs ENG W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने कमाल का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को हरा दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का महिला वर्ल्ड कप के साथ एक कनेक्शन सामने आया है.

icc women's t20 world cup 2026 Champion Australia

Pic Credit- AI Generated

AUS W vs ENG W: महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का दबदबा अब और तेजी से बढ़ता जा रहा है. वनडे वर्ल्ड कप के बाद फैंस को उम्मीद थी कि और टीमें अब आईसीसी इवेंट में अच्छा करेंगी, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत लिया है. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम कहीं भी नजर नहीं आई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया और महिला वर्ल्ड कप का 7 से खास कनेक्शन सामने आया है. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार बनी महिला टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन 

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड 7वीं बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. बाकी टीमों में से किसी ने ऐसा 2 बार भी नहीं किया है. इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप भी 7 बार जीता है. ऐसे में महिला वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 14 बार जीता है. ऐसा रिकॉर्ड क्रिकेट के इतिहास में किसी भी और टीम का नहीं है. ऐसे में इस आंकड़े को देखकर सभी के होश उड़ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का दबदबा इससे साफ नजर आ रहा है. बाकी देशों के महिला और पुरुष दोनों टीमों को मिलाकर भी 14 वर्ल़्ड कप किसी ने नहीं जीता है. ऑस्ट्रेलिया का दबदबा इसी के साफ नजर आ रहा है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कप्तानी छिनने के बाद चीफ सिलेक्टर ने शान मसूद को सुनाई खरी खोटी, सरेआम हुई बेइज्जती

फाइनल में टक्कर नहीं दे पाई इंग्लिश टीम 

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए उन्होंने इंग्लिश टीम को 20 ओवरों में 150 रनों पर ही रोक दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ 17.1 ओवरों में ही 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 64 रन तो वहीं फीबी लिचफील्ड ने 48 रनों की पारी खेली. इन दोनों की पार्टनरशिप के बाद ही इंग्लिश टीम मुकाबले से बाहर हो गई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ