कप्तानी छिनने के बाद चीफ सिलेक्टर ने शान मसूद को सुनाई खरी खोटी, सरेआम हुई बेइज्जती
शान मसूद से पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी छीन ली गई. कप्तानी से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर ने उनकी आलोचना की है. मसूद की सरेआम बेइज्जती हुई है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है. टेस्ट टीम की कप्तानी एक बार फिर से बाबर आजम को मिली है. शान मसूद को कप्तानी से हटा दिया गया है. पीसीबी ने एक बार फिर से बाबर पर भरोसा जताया है. अब चीफ सिलेक्टर ने मसूद की आलोचना की है. Photo Source: X
शान मसूद की हुई आलोचना
2 / 6चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने शान मसूद की आलोचना की है. उन्होंने कहा हम ऐसे कप्तान की तलाश कर रहे थे जो टीम का बेहतर नेतृत्व कर सके. शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन कप्तान के तौर पर हमें मनचाहे नतीजे नहीं मिल रहे थे. Photo Source: X
साल 2023 में बने थे कप्तान
3 / 6मसूद को साल 2023 में पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. लेकिन वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले. पाकिस्तान को 12 मैचों में हार मिली , जबकि केवल 4 मैच ही पाकिस्तान अपने नाम कर पाई. Photo Source: X
बाबर आजम का बतौर कप्तान टेस्ट आंकड़ा
4 / 6बाबर आजम की बात करें तो उन्होंने साल 2021 से साल 2023 तक पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. उन्होंने इस दौरान 20 मैच में कप्तानी की थी. पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में 10 मैच जीते हैं, जबकि 6 मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. Photo Source: X
वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी टेस्ट सीरीज
5 / 6पाकिस्तान को हाल ही में वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 अगस्त से खेला जाना है. दोनों ही टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. Photo Source: X
पाकिस्तान का स्क्वाड वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए
6 / 6बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी गौरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह. Photo Source: X



















