AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7वीं बार जीता महिला टी-20 वर्ल्ड कप, इंग्लिश टीम का टूटा सपना

AUS W vs ENG W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में 5 जुलाई को खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सामने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम थी. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रिकॉर्ड 7वीं बार खिताब जीत लिया है.

England Women vs Australia Women

Pic Credit- AI Generated

AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रिकॉर्ड 7वीं बार आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. 

विज्ञापन

इंग्लिश टीम ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को खराब शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने सिर्फ 6 रन बनाए. वहीं दूसरी सलामी बल्लेबाज डैनी वायट हॉज ने भी सिर्फ 8 रन ही जोड़े. इंग्लिश कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 53 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए एलिस कैप्सी ने 23 रन बनाए. अंत में फ्रेया कैंप ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. जिसके कारण ही इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

रिकॉर्ड 7वीं बार चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया की टीम  

151 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल सिर्फ 9 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गई. वहीं सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे. उनका साथ देते हुए फीबी लिचफील्ड ने भी 48 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में एलिस पेरी ने भी नाबाद 13 रन बनाए. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ