AUS vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट फिर से शुरू हो गया है और कई टीमें एक दूसरे के साथ मैच खेल रही है। इसी बीच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मेंजबान टीम ने 4 विकेट पर 598 रन बनाकर पारी घोषित की। वहीं इसका पीछे करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही लेकिन बाद में उसने विकेट गंवाना शुरू कर दिए। वहीं वेस्टइंडीज की पारी के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर सभी की धड़कनें सहम हई।
और पढ़िए- Abdullah Shafique ने दिखाया गजब पॉवर.. गेंदबाज के सिर के ऊपर से ठोक डाला तूफानी छक्का..
हेलमेट के नीचे लगी गेंद, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे बोनर
598 रनों के विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम ने 25वें ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया। हालांकि इसके बाद चंद्रपॉल 51 रन बनाकर आउट हो गए। चंद्रपॉल के आउट होने के बाद बोनर क्रीज पर उतरे और कप्तान ब्रेथवेट के साथ साझेदारी की। दोनों की पारी अच्छी चल ही रही थी कि मैच का 34वां ओवर करने की जिम्मेदारी कैमरुन ग्रीन को दी गई। ग्रीन के ओवर की तीसरी गेंद को बोनर डक करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि गेंद उनके हेलमेट के नीचे के हिस्सा में लगी। फीजियो ने आकर उनका कनक्शन टेस्ट किया जिसके बाद बोनर फिर खेलने के लिए तैयार हो गए।
हालांकि कुछ समय बाद उन्हें परेशानी होनी लगी। 40वां ओवर शुरू होने से पहले ही वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। तब तक उन्होंने 47 गेंदों में 16 रन बनाए थे। उनकी जगह जरमाइन ब्लैकवुड बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे।
अच्छी शुरूआत के बाद पत्तों की तरह बिखरी वेस्टइंडीज की टीम
वहीं इस मैच में अच्छी शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की टीम अपनी पारी को संभाल नहीं पाई और मात्र 283 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से कप्तान ब्रेथवैट ने 64 रन बनाए और चंद्रपॉल ने भी 51 रनों की पारी खेली इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
12 mins agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
6 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
7 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
8 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
9 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
9 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
10 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
11 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines