Australia vs West Indies 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। इस मैच में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम ने पहली पारी में 289 रन बनाकर 9 विकेट गंवाए और पारी घोषित कर दी। कैरेबियाई टीम के लिए गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अल्जारी जोसेफ को सर्वाधिक चार विकेट मिले, वहीं केमार रोच ने तीन विकेट झटके। शमार जोसेफ ने भी एक विकेट लिया और केविन सिंक्लेयर ने पारी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे उस्मान ख्वाजा को आउट किया और अपना पहला टेस्ट विकेट झटका। सिंक्लेयर का इसके बाद सेलिब्रेशन अनोखे अंदाज में दिखा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी केविन सिंक्लेयर का यह पहला टेस्ट मैच है। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 50 रन भी बनाए थे। उसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 75 रन पर बल्लेबाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया और मैदान पर गुलाटी मारने लगे। उनका यह अंदाज किसी जिम्नास्ट से कम नहीं लग रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने डेब्यू टेस्ट में ही यह कैरेबियाई खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए चर्चा में आ गया है।
2 साल बाद हुई टेस्ट में एंट्री
केविन सिंक्लेयर की बात करें तो उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2022 में ही कर लिया था। वह वनडे फॉर्मेट से टीम में आए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक 7 वनडे मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि वनडे में उन्होंने सिर्फ 3 पारियों में ही बल्लेबाजी की है और सिर्फ 38 रन बनाए हैं। अब रेड बॉल क्रिकेट में इस खिलाड़ी की एंट्री हुई और पहले मैच से ही इसने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।
वेस्टइंडीज को मिली बढ़त
इस मैच की बात करें तो कैरेबियाई टीम ने शानदार वापसी की। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 64 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद टीम ने केवन हॉज और जोशुआ डी सिल्वा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत स्कोर 311 तक पहुंचाया। केविन सिंक्लेयर ने भी 50 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 289 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को 22 रन की लीड मिली। अब दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं। मैच अभी फिफ्टी-फिफ्टी पोजीशन पर है। देखना होगा कि क्या कैरेबियाई टीम गाबा में कंगारुओं का घमंड तोड़ पाती है या फिर ऑस्ट्रेलिया 2-0 से इस सीरीज पर कब्जा करेगी।
यह भी पढ़ें- मैच फिक्सिंग के संदेह में फंसे Shoaib Malik, रद्द हुआ Contract
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! जानें क्या कहते हैं समीकरण
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines