AUS vs WI Alzarri Joseph Run Out Controversy: वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवाने के बाद टी20 सीरीज में मेहमान टीम को पहले दोनों मैचों में हार मिली है। दूसरा टी20 मैच एडिलेड ओवल में खेला गया। इस मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के शानदार शतक की बदौलत 241 रन बनाए थे। जवाब में कैरेबियाई टीम 207 रन ही बना सकी और 34 रन से मैच हार गई। इस मैच के आखिरी लम्हों में एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसने काफी विवाद खड़ा कर दिया। यह वाकया था अल्जारी जोसेफ के रनआउट का जो बॉलिंग एंड पर साफ-साफ रनआउट थे लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श समेत सभी खिलाड़ी झल्ला गए। वह अंपायर से बहस करने लगे। लेकिन फील्ड अंपायर जेरार्ड एबूड इस फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने अल्जारी जोसेफ को आउट नहीं दिया। यह वाकया हुआ था वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में तीसरी गेंद पर। इस ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे स्पेन्सर जॉन्सन और उनके सामने थे अल्जारी जोसेफ। उनके गेंद फेंकने के बाद यह बवाल देखने को मिला।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल हुआ ये कि जोसेफ ने जॉन्सन की गेंद को कवर्स की तरफ हल्के हाथों से खेला और रन भाग लिया। वहां खड़े फील्डर ने बॉलिंग एंड पर थ्रो किया और गेंदबाज स्पेन्सर जॉन्सन ने अल्जारी जोसेफ को साफ-साफ रनआउट कर दिया। इसके बाद जॉन्सन और कप्तान मार्श आपस में जश्न मनाने लगे। लेकिन इस बीच गलती ये हुई कि किसी ने अंपायर से अपील नहीं की। इसी कारण अंपायर जेरार्ड एबूड ने जोसेफ के साफ-साफ रनआउट होने के बाद भी उन्हें आउट नहीं दिया।
क्या कहता है नियम?
अगर नियम की मानें तो अगर फील्डिंग टीम अपील नहीं करती है तो अंपायर अपनी तरफ से आउट नहीं दे सकता है। ऐसा ही इस मामले में देखने को मिला। हालांकि उनके इस फैसले के बाद कंगारू खिलाड़ी गुस्से में नजर आए लेकिन नियमानुसार यह अंपायर का सही फैसला था। इस पूरे मामले पर टिम डेविड का कहना था कि यह काफी बुरा था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपील की थी लेकिन फिर भी ऐसा हुआ।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इसके बाद फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिए। कई लोगों का कहना था कि अंपायर नो बॉल भी तो अपनी मर्जी से देते हैं, तो इस तरह अपील का इंतजार करना क्यों। लोगों ने इस नियम को बिल्कुल ही सेंसलेस बताया। उनका कहना था कि अंपायर का काम होता है कि सही फैसले लिए जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- Glenn Maxwell Century: ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका 5वां टी20 शतक, रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया बराबर
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma vs Hardik Pandya: रोहित-हार्दिक के बीच 3 साल पहले शुरू हुई थी लड़ाई! झगड़े की वजह पर बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
24 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
36 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines