AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से एडिलेड में खेला जा रहा है। यह गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान पेट कमिंस चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड भी बाहर हो गए हैं।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तगेनारिन चंद्रपॉल, शमर ब्रूक्स, जर्मेन ब्लैकवुड, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, एंडरसन फिलिप, मार्क्विनो मिंडले
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – IND vs BAN: Shakib Al Hasan के जाल में फंस गए वाशिंगटन सुंदर…Litton Das ने लपका कैच, देखें VIDEO
पैट कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल
इस सीरीज के लिए पैट कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में मौका दिया गया है।स्कॉट बोलैंड इसी साल इंग्लैड के खिलाफ खेले गए सीरीज में टीम का हिस्सा थे। उस सीरीज के बाद वह अब टीम में वापसी कर रहे हैं। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान भी है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए एक नए कप्तान की भी नियुक्त किया है।
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी थी मात
बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम की हालक खराब कर दी थी। मेजबान ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से मात दी थी। इस टेस्ट मैच में मार्नस लैबुशेन और नाथन लायन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज लैबुशेन ने दोनों पारियों में शतक जड़ा था, जिसमें एक दोहरा शतक था। उन्होंने पूरे मैच में 308 रन बनाए थे। वहीं स्पिनर नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट कौन से चैनल पर देखा जा सकता है?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines