AUS vs WI 1st Test: शतक बनाना चाहते थे ट्रेविस हेड...गेंदबाज ने 99 रन पर ही खेल कर दिया, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs WI 1st Test Travis Head bowed Kraigg Brathwaite
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs WI 1st Test Travis Head bowed Kraigg Brathwaite
AUS vs WI 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ट्रेविस हेड अनलकी रहे। वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्हें 1 रन की जरूरत थी, लेकिन उसके पहले ही वह बोल्ड हो गए। 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हेड को क्रेग ब्रेथवेट ने बोल्ड कर शतक बनाने का सपना चकनाचूर कर दिया है।
दरअसल, टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के लिए पारी का 153वां ओवर क्रेग ब्रेथवेट लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर हेड ऑफ की दिशा में कट करके 1 रन बनाना चाहते थे, उन्होंने जैसे ही 1 रन बनाने की कोशिश की तो गेंद बल्ले से लगकर सीधा स्टंप पर जा लगी और बल्लेबाज बोल्ड हो गया। 1 रन से शतक चूकने के बाद ट्रेविड हेड निराश नजर होकर पवेलियन लौटे।
https://twitter.com/btsportcricket/status/1598224313898991616?s=20&t=Hns8-2srC1QHR9DpMJ2BGw
वहीं पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (200) ने डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 200 रन बनाने के लिए 311 गेंदों का सामना किया है, जबकि ट्रेविस हेड 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक 598 रन बनाकर वेस्टइंडीज को बैटिंग के लिए बुलाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने दोहरा शतक ठोका, वहीं ट्रेविस हेड 99 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। 8 ओवर तक वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं।
इस टेस्ट के पहले दिन डेविड वार्नर 5, उस्मान ख्वाजा 65 और मार्नस लाबुशेन 204 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि स्मिथ अपना शतक पूरा कर चुके थे। आज स्मिथ ने दोहरा शतक पूरा किया और पूरे दिन बल्लेबाजी की। उनके साथ ट्रेविड हेड 99 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वेस्टइंडीज के लिए Kraigg Brathwaite ने 2, Jayden Seales ने 1 और Kyle Mayers ने 1 विकेट निकाला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: