PAK vs ENG: चौका मारने घूमा था बल्लेबाज...पड़कर अंदर आई गेंद ने काम तमाम कर दिया, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Ben Duckett lbw boweld Zahid Mahmood watch video
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Ben Duckett lbw boweld Zahid Mahmood watch video
PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में जहां तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक कमाल की गेंद पर Zak Crawley को बोल्ड किया तो वहीं लेग स्पिनर जाहिद महमूद ने Ben Duckett का शिकार किया। यह दोनों बल्लेबाज शतक लगाकर पवेलियन लौटे हैं। Zak Crawley ने जहां 122 रन बनाए तो वहीं डकैत ने 107 रनों की पारी खेली।
जाहिद महमूद पाकिस्तान के लिए 36वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज ने स्वीप खेलकर चौका बटोरने की कोशिश की थी, लेकिन वह जाहिद की गेदं पर फंस गया। गेंद गिरकर अंदर की तरफ आई और सीधा पैर से टकराई। गेंदबाज ने LBW की अपील की तो अंपायर ने आउट नहीं दिया, इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने रिव्यू लिया, जिसके बाद डकैत को आउट करार दिया गया।
Successful review and Zahid Mehmood takes his maiden Test wicket! 👏#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/J4ipbkSYBU
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 1, 2022
दाहिने हाथ से लेगब्रेक करने वाले स्पिनर जाहिद महमूद ने इस मैच में पहले दिन के टी ब्रेक तक 19 ओवर में 127 रन लुटाए हैं, हालांकि उन्होंने इंग्लैंड के 2 विकेट भी झटके। उन्होंने जो रूट और बेन डकैट को आउट किया।
फिलहाल इंग्लैंड ने 54 ओवर का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं। ओली पॉप 48, जबकि हैरी ब्रूक 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान के लिए अभी तक सिर्फ जाहिद मोहम्मद 2 और हारिस रऊफ 1 विकेट ले चुके हैं।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। 17 साल बाद इंग्लैंड पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच खेल रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: