नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का तूफान लौट आया। मैक्सवेल पिछले कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनके तेवर बदले नजर आए। मिशेल मार्श के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मैक्सवेल ने आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया।
हसरंगा को जमकर कूटा
नौवें ओवर में आकर मैक्सवेल ने एक रन लेकर एरोन फिंच को स्ट्राइक दे दी। फिंच ने अगली गेंद पर रन लेकर मैक्सवेल को स्ट्राइक दी। इसके बाद धनंजय डिसिल्वा की छठी गेंद पर अपना ट्रेडमार्क रिवर्स स्वीप लगाकर चौका कूट डाला। दसवें ओवर में दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए मैक्सवेल ने वानिंदु हसरंगा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का जमा दिया। हसरंगा की पांचवीं गेंद पर चौका और छठी पर बॉलर के सिर पर शानदार छक्का कूट मैक्सवेल ने तबाही मचा दी। हसरंगा ये नजारा देखते ही रह गए।
अभी पढ़ें – AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अहम मुकाबले से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
पहली 6 गेंदों में 22 रन
मैक्सवेल ने अपनी पहली छह गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के ठोक 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 22 रन ठोक डाले। हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें चमिका करुणारत्ने ने शिकार बनाया। एशेन बंडारा ने उनका कैच लिया। मैक्सवेल 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 विकेट 12.2 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
6 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
7 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
8 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
9 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
9 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines