---विज्ञापन---

AUS vs SL: लौट आया मैक्सवेल का तूफान, वानिंदु हसरंगा की गेंदों पर जमकर ठोके छक्के, देखें वीडियो

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का तूफान लौट आया। मैक्सवेल पिछले ​कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनके तेवर बदले नजर आए। मिशेल मार्श के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मैक्सवेल ने आते ही […]

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का तूफान लौट आया। मैक्सवेल पिछले ​कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनके तेवर बदले नजर आए। मिशेल मार्श के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मैक्सवेल ने आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया।

हसरंगा को जमकर कूटा

नौवें ओवर में आकर मैक्सवेल ने एक रन लेकर एरोन फिंच को स्ट्राइक दे दी। फिंच ने अगली गेंद पर रन लेकर मैक्सवेल को स्ट्राइक दी। इसके बाद धनंजय डिसिल्वा की छठी गेंद पर अपना ट्रेडमार्क रिवर्स स्वीप लगाकर चौका कूट डाला। दसवें ओवर में दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए मैक्सवेल ने वानिंदु हसरंगा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का जमा दिया। हसरंगा की पांचवीं गेंद पर चौका और छठी पर बॉलर के सिर पर शानदार छक्का कूट मैक्सवेल ने तबाही मचा दी। हसरंगा ये नजारा देखते ही रह गए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अहम मुकाबले से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs PAK: ‘डरी हुई गाय की’…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ऑलराउंडर ने Babar Azam को ये क्या कह डाला, जानें

पहली 6 गेंदों में 22 रन

मैक्सवेल ने अपनी पहली छह गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के ठोक 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 22 रन ठोक डाले। हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें चमिका करुणारत्ने ने शिकार बनाया। एशेन बंडारा ने उनका कैच लिया। मैक्सवेल 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 विकेट 12.2 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 25, 2022 07:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola