David Warner Catch AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर न सिर्फ एक बेहतरीन बैटर हैं, बल्कि शानदार फील्डर भी हैं। नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले मुकाबले में वॉर्नर ने जहां एक ओर बल्ले से तबाही मचाते हुए शतक जड़ा तो वहीं दूसरी ओर बेहतरीन फील्डिंग से महफिल लूट ली। ये नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला।
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को किया आउट
मिचेल मार्श ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो ये उछाल लेते हुए साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के कंधे के पास आ गई। साइब्रांड ने इस पर जोर से बल्ला घुमाया और बॉल डीप की ओर उड़ा डाली। इधर, बॉल को नजदीक आते देख छोटे कद के डेविड वॉर्नर ने छलांग लगाई और अद्भुत कैच पकड़कर एंगेलब्रेक्ट को पवेलियन रवाना कर दिया। वॉर्नर का ये कैच देख दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
डेविड वॉर्नर ने न केवल 6 रन बचाए, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। चौथे नंबर पर उतरे एंगेलब्रेक्ट ने 21 गेंदों में 1 चौका मारकर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं वॉर्नर की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने ओपनिंग करते हुए शानदार सेंचुरी जमाई। उन्होंने 93 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक 104 रन जड़े।
ग्लेन मैक्सवेल की धूम, ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत
मैच के स्कोर की बात करें तो वॉर्नर की शानदार पारी के साथ ही छठे नंबर पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने धूम मचाई। उन्होंने महज 40 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके-8 छक्के कूटे। मार्नस लाबुशेन ने 62 और स्टीव स्मिथ 71 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने कुल 399 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम महज 21 ओवर में 90 रनों पर आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 309 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: ‘आज बीवी का फोन आया, रो रही थी, माफी मांग रही थी’, शिखर धवन का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines