AUS vs NED: शतक छोड़ो, अर्धशतक भी पूरा नहीं कर पाते डेविड वॉर्नर, किस्मत ने दो बार दिया साथ, देखें वीडियो

David Warner AUS vs NED: किस्मत ने डेविड वॉर्नर का बखूबी साथ दिया। वे एक बार नहीं, बल्कि दो बार आउट होने से बच गए।

David Warner India vs Australia T20I series

David Warner

David Warner AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक के बाद एक मैचों में कमाल करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को वॉर्नर ने नीदरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शानदार पारी खेली। हालांकि इस दौरान किस्मत ने उनका बखूबी साथ दिया। वे एक बार नहीं, बल्कि दो बार आउट होने से बच गए।

विज्ञापन

वॉर्नर पहली बार 17वें ओवर की पहली गेंद पर आउट होने से बचे। उस वक्त वे 32 रन बनाकर खेल रहे थे। कॉलिन एकरमन ने पहली गेंद डाली तो वॉर्नर ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर घुमाकर एक रन चुराने की कोशिश की। वे तेजी से भागे, लेकिन नीदरलैंड के फील्डर भी तेजी से दौड़ते हुए बॉल तक पहुंच गए।

विज्ञापन

महज 32 रन पर हो सकते थे आउट

इधर, वॉर्नर भागते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड तक पहुंच गए, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े स्टीव स्मिथ ने उन्हें वापस लौटा दिया। हालांकि नीदरलैंड के फील्डर से बॉल मिस हो गई और वह इसे तेजी से पकड़ नहीं पाए। इतने में वॉर्नर को वापस स्ट्राइकर एंड तक पहुंचने का मौका मिल गया। इस तरह वॉर्नर को पहला जीवनदान महज 32 रन पर मिल गया। हालांकि वे स्मिथ के फैसले से थोड़ा निराश नजर आए।

विज्ञापन

23वें ओवर में मिला दूसरा जीवनदान

इसके बाद वॉर्नर को दूसरा जीवनदान 23वें ओवर में मिला। डी लीड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में नजर आ रहे वॉर्नर को पांचवीं गेंद डाली तो उन्होंने इसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन वेन डेर मेरवे ने यहां फुर्ती दिखाई और डाइव मारकर बॉल को पकड़ना चाहा।

हालांकि उनकी शानदार डाइव मारने के बावजूद वे गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाए। जैसे ही वे नीचे गिरे बॉल उनके हाथ से छिटक गई। इसके बाद जब रिव्यू थर्ड अंपायर के पास गया तो उन्होंने वॉर्नर को नॉटआउट करार दे दिया। इस वक्त वॉर्नर 77 रन बनाकर खेल रहे थे। इस तरह अर्धशतक और शतक के बीच वॉर्नर दो बार आउट होने से बच गए। मैच का ये मोमेंट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

आखिरकार 40वें ओवर में हुए आउट 

वॉर्नर आखिरकार 40वें ओवर में आउट हुए। तब तक वे शतक पूरा कर चुके थे। उन्होंने 93 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक कुल 104 रन जड़े। उन्हें लोगान वैन बीक ने आर्यन दत्त के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ