---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया, टूटते-टूटते बचा टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड

AUS vs NED, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी जीत के साथ खोई हुई लय वापस पा ली है। नीदरलैंड के खिलाफ जीत से टीम ने इतिहास रच दिया।

---विज्ञापन---

AUS vs NED, World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहले दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी कर ली है। टीम ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराकर इतिहास रच दिया और वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जबकि वनडे इंटरनेशनल की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत रनों के लिहाज से रही। यानी जो वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम 317 रनों से सबसे बड़ी जीत (बनाम श्रीलंका) का है वो बाल-बाल टूटते-टूटते बच गया। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत रही।

जैम्पा की स्पिन का चला जादू

इस मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्डन और ग्लेन मैक्सवेल के बेहतरीन शतकों की बदौलत 399 रन बनाए थे। 400 रनों का लक्ष्य चेज करने उतरी नीदरलैंड की टीम महज 90 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे डच टीम सिर्फ 21 ओवर ही टिक सकी। एडम जैम्पा लगातार तीसरे मैच में 4 विकेट लेकर स्पिन का जलवा बिखेरते दिखे। नीदरलैंड के तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- धोनी, सचिन, रोहित या विराट नहीं ये हैं सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर, इन सभी की कुल कमाई जोड़कर भी नहीं है उतनी

---विज्ञापन---

वनडे वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से)

  1. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया, वर्ल्ड कप 2023
  2. ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 275 रनों से हराया, वर्ल्ड कप 2015
  3. भारत ने बरमूडा को 257 रनों से हराया, वर्ल्ड कप 2007
  4. साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हराया, वर्ल्ड कप 2015
  5. ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 256 रनों से हराया, वर्ल्ड कप 2003

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी बाकी! कैसे अंतिम-4 में पहुंच पाएगी बाबर की सेना

वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से)

  1. भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया, 2023
  2. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया, 2023
  3. जिम्बाब्वे ने यूएसए को 304 रनों से हराया, 2023
  4. न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 290 रनों से हराया, 2008
  5. ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 275 रनों से हराया, 2015

सेमीफाइनल से बाहर होने वाली पहली टीम!

इस हार के साथ नीदरलैंड लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए प्रत्येक टीम को 6-6 मैच जीतने होंगे। नीदरलैंड की पांच मैचों में यह चौथी हार रही। इस हार के साथ ऑरेंज ब्रिगेड पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर आ गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर ही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, 40 गेंद पर ठोक दिया सबसे तेज शतक

First published on: Oct 25, 2023 08:41 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola