AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप का रोमांच जारी है। आज ऑस्ट्रेलिया और ऑयरलैंड के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। मुकाबला 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा ग्राउंड पर खेला जाएगा। आज ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
प्वाइंट टेबल में ऑयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के अंक 3-3 एक से हैं। हालांकि अच्छी रन रेट के चलते ऑयरलैंड ऊपर है। ऐसे में आयरलैंड की टीम चाहेगी कि वो बड़ा उलटफेर करे और सेमीफाइनल में एंट्री का दावा मजबूत करे।
अभी पढ़ें – विराट कोहली के कमरे का वीडियो लीक होने पर भड़कीं अनुष्का, बोलीं- आपके बेडरुम में..
दोनों टीमें खेल चुके हैं 3-3 मैच
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के अब तक 3-3 मैच हुए हैं। इनमें से 1-1 बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में जीत, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त मिली थी। वहीं आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड को हार मिली थी।
रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच 2012 वर्ल्ड कप में हुआ था। यहां ऑस्ट्रेलिया जीता था। ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करती है।
https://twitter.com/ICC/status/1586926618471284736?s=20&t=bnzlChK4h1XpX8Nkp2UDxA
ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत की जरूरत
सेमीफाइनल में जाने के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलियाई को बड़ी जीत बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन के बाउंसी ट्रैक से खूब वाकिफ है। उनके पास मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की बेहतरीन पेस बैटरी है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग डिपार्टमेंट में फोकस करना होगा। क्योंकि डेविड वॉर्नर और खुद कप्तान फिंच फॉर्म में नजर नहीं आ रहे। ऐसे में मैथ्यू वेड और स्टोइनिस के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, मिच मार्श/स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
अभी पढ़ें – AUS vs IRE: आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से जीत बेहद जरूरी
ऑयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
पॉल स्टर्लिंग, एंडी बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines