AUS vs ENG, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में तीसरे एशेज टेस्ट की शुरुआत हो गई. एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है और शुरुआती दोनों मैचों में उनकी जीत हुई. तीसरे मैच में इंग्लैंड ने तगड़े अंदाज में आगाज किया और 100 रन के अंदर ही चार कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने पूरी तरह गेम पलट दिया और इंग्लिश गेंदबाज उनके आगे ढेर हो गए. पहले दिन के समापन के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 8 विकेट खोकर बनाए 326 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की. ट्रेविस हेड 10, जेक वेदराल्ड 18, मार्नस लाबुशेन 19 और कैमरून ग्रीन 0 बनाकर पवेलियन लौट गए. 94 पर ऑस्ट्रेलिया चार विकेट गंवा चुका था और जोफ्रा आर्चर तीन विकेट अपने नाम कर कहर बरपा रहे थे. हालांकि, उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने संभलकर बल्लेबाजी की और उनके बीच 91 रन की साझेदारी हुई.
ख्वाजा 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और फिर जोश इंग्लिस के साथ मिलकर कैरी ने 59 रन जोड़े. जोश और पेट कमिंस आउट हो गए लेकिन कैरी पिच पर टिके रहे. मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की. कैरी ने इसी बीच एशेज में पहली बार शतक जड़ा. वो 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिन के समापन के साथ ऑस्ट्रेलिया 83 ओवर में 326 रन बना चुका है. इंग्लैंड पहले दिन 8 विकेट झटकने में सफल हुई.
ये भी पढ़ें:- पिता ने कैंसर के चलते दम तोड़ा, फिर भी बेटे ने हौसला नहीं छोड़ा, तीसरे एशेज टेस्ट में शतक जड़कर दी भावुक श्रद्धांजलि
स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया का कमबैक
एडिलेड टेस्ट से कुछ समय पहले खबर आई कि स्टीव स्मिथ वर्टिगो के लक्षण मिलने के कारण नहीं खेल पाएंगे. उस्मान ख्वाजा मैच नहीं खेलने वाले थे लेकिन उनकी अचानक टीम में एंट्री हो गई. जब ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए, तो ऑस्ट्रेलिया का कमबैक मुश्किल लग रहा था, क्योंकि स्मिथ भी उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, ख्वाजा ने दिखाया कि वो हर समय तैयार रहते हैं और उनका अनुभव आखिर कंगारू टीम को काम आया. अब ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन अपने 326 के स्कोर को बढ़ाना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड का लक्ष्य जल्द से जल्द 2 विकेट झटकना होगा.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: तीसरे एशेज टेस्ट से स्टीव स्मिथ क्यों हुए बाहर? मजबूरी में 38 साल के इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया ने खिलाया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
40 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines