AUS vs ENG: उस्मान ख्वाजा-एलेक्स कैरी के आगे इंग्लिश गेंदबाज ढेर, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पलटा गेम

AUS vs ENG, 3rd Test: एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में तीसरा मैच चल रहा है. इस मुकाबले की शुरुआत में इंग्लैंड का दबदबा देखने को मिला और लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 200 रन भी नहीं बना पाएगी. हालांकि, कंगारुओं ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम बेहद शानदार स्थिति में आ गई.

AUS vs ENG, 3rd Test

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन किया कमाल

AUS vs ENG, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में तीसरे एशेज टेस्ट की शुरुआत हो गई. एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है और शुरुआती दोनों मैचों में उनकी जीत हुई. तीसरे मैच में इंग्लैंड ने तगड़े अंदाज में आगाज किया और 100 रन के अंदर ही चार कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने पूरी तरह गेम पलट दिया और इंग्लिश गेंदबाज उनके आगे ढेर हो गए. पहले दिन के समापन के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 8 विकेट खोकर बनाए 326 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की. ट्रेविस हेड 10, जेक वेदराल्ड 18, मार्नस लाबुशेन 19 और कैमरून ग्रीन 0 बनाकर पवेलियन लौट गए. 94 पर ऑस्ट्रेलिया चार विकेट गंवा चुका था और जोफ्रा आर्चर तीन विकेट अपने नाम कर कहर बरपा रहे थे. हालांकि, उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने संभलकर बल्लेबाजी की और उनके बीच 91 रन की साझेदारी हुई.

विज्ञापन

ख्वाजा 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और फिर जोश इंग्लिस के साथ मिलकर कैरी ने 59 रन जोड़े. जोश और पेट कमिंस आउट हो गए लेकिन कैरी पिच पर टिके रहे. मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की. कैरी ने इसी बीच एशेज में पहली बार शतक जड़ा. वो 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिन के समापन के साथ ऑस्ट्रेलिया 83 ओवर में 326 रन बना चुका है. इंग्लैंड पहले दिन 8 विकेट झटकने में सफल हुई.

ये भी पढ़ें:- पिता ने कैंसर के चलते दम तोड़ा, फिर भी बेटे ने हौसला नहीं छोड़ा, तीसरे एशेज टेस्ट में शतक जड़कर दी भावुक श्रद्धांजलि

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया का कमबैक

एडिलेड टेस्ट से कुछ समय पहले खबर आई कि स्टीव स्मिथ वर्टिगो के लक्षण मिलने के कारण नहीं खेल पाएंगे. उस्मान ख्वाजा मैच नहीं खेलने वाले थे लेकिन उनकी अचानक टीम में एंट्री हो गई. जब ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए, तो ऑस्ट्रेलिया का कमबैक मुश्किल लग रहा था, क्योंकि स्मिथ भी उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, ख्वाजा ने दिखाया कि वो हर समय तैयार रहते हैं और उनका अनुभव आखिर कंगारू टीम को काम आया. अब ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन अपने 326 के स्कोर को बढ़ाना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड का लक्ष्य जल्द से जल्द 2 विकेट झटकना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ