AUS vs ENG: तीसरे एशेज टेस्ट से स्टीव स्मिथ क्यों हुए बाहर? मजबूरी में 38 साल के इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया ने खिलाया

Steve Smith Ruled Out 3rd Test: एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था और उस्मान ख्वाजा को जगह नहीं मिली थी. आखिरी समय पर स्टीव स्मिथ बाहर हो गए. उन्हें कान में कुछ समस्या हो रही थी और इसी कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी गई.

Steve Smith Usman Khawaja

स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर

Steve Smith Ruled Out 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरा एशेज टेस्ट हो रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 दिसंबर को ही प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था. पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई और स्टीव स्मिथ भी प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. हालांकि, मैच से ठीक पहले स्टीव स्मिथ वर्टिगो के लक्षण मिलने के कारण बाहर हो गए. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को अंतिम समय पर टीम में बदलाव करना पड़ा और 38 साल के उस्मान ख्वाजा को जगह मिली.

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को अचानक क्या हुआ?

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 के शुरुआती दो मैच जीते. पैट कमिंस ने वापसी के साथ कप्तानी की जिम्मेदारी ले ली और स्टीव तीसरे मैच में बतौर प्लेयर खेलने वाले थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मैच शुरू होने से पहले बताया कि उन्हें वर्टिगो के लक्षण महसूस हो रहे थे. स्मिथ को कान के अंदर तेज दर्द हो रहा था और इसी कारण चक्कर आने के चांस थे. इसी वजह से उन्हें तीसरे मैच में आराम करने की सलाह दी गई. पहले भी स्मिथ को दो बार कान में समस्या होने के कारण मैच मिस करने पड़े हैं.

विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा ने वापसी कर खेली शानदार पारी

उस्मान ख्वाजा पहले एशेज टेस्ट का हिस्सा थे लेकिन कमर में दर्द के कारण दूसरे टेस्ट से उन्हें बाहर होना पड़ा. तीसरे मैच में उन्हें मजबूरी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाया और वो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड और मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा ने कमाल किया. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और एलेक्सा कैरी के साथ उनकी साझेदारी हुई. उस्मान ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बना दिए. उन्होंने इस पारी में 10 चौके लगाए. उस्मान बेहतरीन टच में नजर आ रहे थे और उन्होंने साबित कर दिया कि स्मिथ की जगह उन्हें खेलने का मौका देना गलत फैसला नहीं था.

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ