हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs ENG ODI: अंपायर पॉल रीफेल से भिड़ गए एश्टन एगर, स्टंप माइक में कैद हुई 'गाली'

विज्ञापन
AUS vs ENG Ashton Agar Paul Reiffel

नई दिल्ली: क्रिकेट यूं तो जेंटलमैन गेम है, लेकिन कई बार मैच के दौरान खिलाड़ी इतने गर्म हो जाते हैं कि खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाते। इस तरह इस शानदार खेल की मर्यादा तार-तार हो जाती है। एक ऐसा ही नजारा गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में सामने आया है। इंग्लैंड की पारी के दौरान ऑलराउंडर एश्टन एगर अंपायर पॉल रीफेल से ही भिड़ गए। स्टंप माइक में दोनों की बात रिकॉर्ड हुई हैं।

सैम बिलिंग्स से टकरा गए एश्टन

एडिलेड ओवल में गेंदबाजी कर रहे अगर ने जैसे ही डेविड मलान को गेंद डाली तो मलान ने इसे मिडविकेट की ओर उड़ा दिया, लेकिन एगर गेंद का अनुमान लगाने की कोशिश करते हुए गलती से नॉनस्ट्राइकर छोर पर सैम बिलिंग्स से टकरा गए। यह देख अंपायर पॉल रीफेल नाराज हो गए क्योंकि गेंद उनके आसपास भी नहीं थी। पॉल के टोकने के बाद अगर को गुस्सा आया और उन्होंने अंपायर से बहस करना शुरू कर दिया।

अभी पढ़ें – IND vs BAN: चेतेश्वर पुजारा बन सकते हैं India A के कप्तान, बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

विज्ञापन

 

नॉन-स्ट्राइकर छोर पर लगे स्टंप माइक ने उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।

रीफेल ने कहा: “दोस्त, आप अक्रॉस द विकेट नहीं दौड़ सकते।”

विज्ञापन

इस पर अगर आग बबूला हो गए, उन्होंने कहा: “तुम्हारा क्या मतलब है? मैं गेंद का अनुमान लगाने की कोशिश कर रहा हूं।”

रीफेल ने कहा-: “मलान ने गेंद को मिड-विकेट पर भेज दिया, दोस्त। आप ऐसा नहीं कर सकते। आप रास्ते में आ रहे हैं।”

विज्ञापन

इसके बाद अगर ने गाली के शब्दों का इस्तेमाल किया।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: हारकर मालामाल हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी, हर प्लेयर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

विज्ञापन

लगाया जा सकता है जुर्माना

अगर की इस हरकत के लिए उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। उन पर मैच फीस के जुर्मान के साथ एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है। हालांकि यह अंपायर पर निर्भर करेगा कि वे इस अपराध के लिए क्या सजा तय करते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रीफेल से विवाद के बाद ऑलराउंडर के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola