59 रन, 1 विकेट... हार्दिक पांड्या ने कमबैक पर तबाही मचाने के बाद दिया इमोशनल बयान, कहा- मेरे लिए देश...

Hardik Pandya on Comeback: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में पहला टी20 मैच खेला गया है. हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने आते ही कमाल कर दिया. पांड्या ने न सिर्फ बल्ले से तबाही मचाई, बल्कि गेंद से भी अपना जादू बिखेरा. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. पांड्या ने अब अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है.

Hardik Pandya on Comeback

वापसी पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

Hardik Pandya on Comeback: चोट कई बार खिलाड़ियों को अंदर से तोड़ देती है लेकिन अगर कमबैक तगड़ा हो, तो उस दर्द को भुलाया जा सकता है. हार्दिक पांड्या ने इसकी सबसे शानदार मिसाल पेश की. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच द्वारा हार्दिक ने मैदान पर वापसी की. एशिया कप में चोटिल होने के कारण वो दो महीने तक बाहर रहे. हार्दिक ने अपने कमबैक मैच में तबाही मचाई और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. पांड्या वापसी के बाद बेहद खुश नजर आ रहे थे लेकिन उनकी बातों में इमोशन साफ झलक रहा था.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार कमबैक पर क्या बोला?

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने अपने रिहैब के बारे में बात की और ये भी कहा कि वो हमेशा अपने देश को खुद से पहले रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट हूं. फिटनेस के हिसाब से पिछले 6-7 महीने कमाल के रहे हैं. मैंने पिछला कुछ समय NCA में बिताया. मैं नतीजे से खुश हूं. मैं कभी भी अपने किरदार को लेकर चिढ़ता नहीं हूं.’

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि टीम इंडिया क्या चाहती है. जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं. कई दिन अच्छे और कई बुरे होते हैं लेकिन सोचने का तरीका हमेशा मेरी मदद करता है. अपने करियर में मैंने हमेशा टीम और देश को सबसे पहले रखा है. मेरी यही खासियत है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद बहाना बनाने लगे कप्तान एडेन मार्करम, बताया कहां हो गई टीम से गलती 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने वापसी पर मचाई तबाही

भारत ने पहले बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. उन्होंने 28 गेंदों में 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 6 चौके एवं 4 छक्के जड़े. इसी के दम पर टीम इंडिया 175 रन का बड़ा स्कोर बना पाई. जवाब में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया. हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर डाले और 16 रन देकर डेविड मिलर का अहम विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया ने 101 रन से मैच जीता और हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ