नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में रोमांचक नजारे देखने को मिले। हालांकि यह मैच बारिश की वजह से धुल गया, लेकिन कुल 15 ओवरों में कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गए। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड की ईनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला।
अभी पढ़ें – टीम इंडिया का वो हीरो जिसने जिताए हैं 2 वर्ल्ड कप…नाम से ही कांप जाते थे बॉलर! आज है जन्मदिन
इंग्लैंड की टीम 2 विकेट खोकर 95 रन बनाकर खेल रही थी। बटलर हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके थे और स्ट्राइक पर खड़े थे। बटलर ने इस ओवर की पहली तीन गेंदों में चौकों की हैट्रिक लगा दी थी। चौथी पर 2 रन लेकर बटलर अगली गेंद के लिए तैयार थे।
चीते की तरह लगाई छलांग
जैसे ही जोश हेजलवुड ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, बटलर ने इसे कवर पॉइंट की ओर ठोक डाला। बॉल आती देख डीप बैकवर्ड की ओर लगे फील्डर ग्लेन मैक्सवेल ने दौड़ लगा दी। इधर गेंद बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी तो दूसरी ओर बटलर इसे रोकने दौड़ रहे थे।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1580881543521714176
जैसे ही गेंद बाउंड्री के नजदीक आई, मैक्सवेल ने डीप की ओर से कवर पॉइंट की ओर चीते की तरह डाइव लगाई और एक हाथ से बॉल पकड़कर चौका जाने से रोक लिया। बटलर के तूफान के आगे मैक्सवेल की यह तूफानी फील्डिंग देखकर दर्शक दंग रह गए।
मैक्सवेल की फील्डिंग ने जीता दिल
हालांकि बारिश के चलते ये मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन जितने भी ओवर फेंके गए दर्शकों को इसमें भरपूर मजा आया। बटलर ने इस मैच में 41 गेंदों में नाबाद 65 रन ठोके। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा, तो वहीं डेविड मलान ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 10 गेंदों में 17 रन ठोके।
ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 3.5 ओवर ही खेल सकी। बारिश के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया। मैक्सवेल इन दिनों बल्लेबाजी में खराब फार्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने मैदान पर अपनी फील्डिंग से दिल जीत लिया है। देखना होगा कि उनकी यह फील्डिंग टी 20 वर्ल्ड कप में किस तरह देखने को मिलती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
27 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines