25 साल के तंजीद हसन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में तंजीद हसन तमीम ने शतक मारकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने करियर के दूसरे ही मैच में शतक जड़कर फैंस को खुश किया. तंजीद ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

BANGLADESH

(Photo: X)

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. पहली पारी बांग्लादेश के बल्लेबाजों का भी धमाल अब देखने को मिल रहा है. 25 साल के युवा बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोक दिया है. इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

तंजीद हसन तमीम की शानदार बल्लेबाजी

तंजीद हसन तमीम ने कुछ समय पहले ही अपना टेस्ट करियर शुरू किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए वो काफी उत्साहित थे. उन्हें उनकी मेहनत का फल भी मिला. तंजीद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 197 गेंदों में 101 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का कोई भी गेंदबाज तंजीद को परेशानी में नहीं डाल पाया. उन्होंने मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शान्तो के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की. शतक बनाने के बाद तंजीद क्रीज पर ज्यादा टिक नहीं पाए. नाथन लियोन ने उन्हें अपना शिकार बनाया. हालांकि, आउट होने से पहले तंजीद ने बांग्लादेश की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की. ट्रेविस हेड (22)और जेक वेदरल्ड (23) जल्दी आउट हो गए. मार्नस लाबुशेन भी 1 ही रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों में 71 रनों की बढ़िया पारी खेली. उनके अलावा कोई भी क्रीज पर टिक नहीं पाया. कैमरून ग्रीन ने 13 रन बनाए. एलेक्स कैरी भी सिर्फ 19 ही रन बना पाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 53 ओवरों में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश के गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिला. तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भी 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उनके अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ