AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम पहले दिन ही डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से निकली आगे, दबाव में पैट कमिंस

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की टीम घरेलू मैदान पर बहुत ही मजबूत मानी जाती है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उनकी पोल खुल गई है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही पहले दिन बांग्लादेश की टीम मुकाबले में बहुत आगे निकल गई है.

AUS vs BAN

Pic Credit- AI Generated

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे बांग्लादेश की टीम ने गलत साबित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रनों पर ही ऑलआउट हो गई है. जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. वो सिर्फ पहली पारी में 102 रनों से ही सिर्फ पीछे हैं. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने किया निराश 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सिर्फ 22 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए. जेक वेदरल्ड भी सिर्फ 23 रन ही बना सके. मार्नस लाबुशेन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने 13 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी सिर्फ 19 रन ही जोड़ सके. अंत में कप्तान पैट कमिंस भी सिर्फ 9 रन ही बना सके. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 53 ओवरों में ही 198 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट झटके हैं. वहीं स्टार तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भी 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

विज्ञापन

मैच में आगे नजर आ रही है बांग्लादेश 

बांग्लादेश की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने भी 20 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए. तंजीद हसन तमीम फिलहाल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं मोमिनुल हक भी नाबाद 35 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 24 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं. बांग्लादेश की टीम फिलहाल सिर्फ 102 रनों से ही पीछे है. ऐसे में दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम आसानी से ऑस्ट्रेलिया के ऊपर बड़ी बढ़त बना सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ