Asian Games Womens Cricket: एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है. क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद अब सेमीफाइनल की चार टीमें पक्की हो गई हैं. चार टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. पूरा शेड्यूल भी जारी हो गया है. भारतीय टीम भी एक्शन में नज़र आएगी. भारत का सेमीफाइनल मैच तय हो गया है. सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं होगी. आइए आपको सेमीफाइनल मैचों के बारे में बताते हैं.
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बड़ी टीमों की जीत
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बांग्लादेश और चीन के बीच हुआ. बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया. बेहतर रैंकिंग के कारण बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. दूसरा सेमीफाइनल मैच थाईलैंड और पाकिस्तान के बीच हुआ. पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत हासिल की. तीसरा मैच श्रीलंका और मलेशिया के बीच हुआ. वहां पर श्रीलंका ने 86 रनों से जीत दर्ज की. चौथे क्वार्टर फाइनल में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया. भारतीय टीम ने जापान को बुरी तरह हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है.
सेमीफाइनल मैच हुए तय
पहला सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा. सुबह 5.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी. श्रीलंका जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को ही भारत और बांग्लादेश के बीच होगा. सुबह 10.30 बजे से मुकाबला शुरू होगा. इन टीमों की भिड़ंत हाल ही में हुए एशिया कप में भी हुई थी. वहां पर भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी. एशियन गेम्स में भी इनके बीच मैच हो सकता है. वैसे फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. दोनों टीमों के पास बढ़िया खिलाड़ी मौजूद हैं. श्रीलंका ने भी अभी तक बढ़िया गेम दिखाया है.
भारतीय टीम की दमदार जीत
जापान की टीम भारत को बिल्कुल भी चुनौती नहीं दे पाई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की पूरी टीम 57 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्री चरणी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए. वहीं शेफाली वर्मा को 2 विकेट मिले. भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. शेफाली ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. टीम इंडिया ने दमदार अंदाज में सेमीफाइनल में कदम रखा है. भारत की नजरें फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल पर होंगी. पिछले एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने गोल्ड जीता था.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्या बोले श्रेयस अय्यर? सीरीज के बाद किया खुलासा
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
15 mins agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
40 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines