Asian Games 2026 Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट फैंस बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं. जापान के आइची-नागोया में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए मेंस और वुमेंस टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था. भारतीय मेंस टीम ने 2023 में हांगझू में हुए एशियन गेम्स में क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था. सभी के मन में यह सवाल होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में मैच होगा या नहीं. इस मैच के समीकरण बनते नजर आ रहे.
एशियन गेम्स का शेड्यूल जारी
एशियन गेम्स में मेंस और वुमेंस कैटेगरी के मैचों का कार्यक्रम सामने आ गया है. महिला टीमों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक चलेगा. इसके अलावा मेंस टीमों के बीच 24 सितंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी और 1 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश को सीधी एंट्री मिली है और चारों टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में खेलेंगी. अन्य चार स्थानों के लिए छह टीमों के बीच क्वालीफायर मुकाबले होंगे.
---विज्ञापन---
भारत और पाकिस्तान अलग-अलग क्वार्टरफाइनल मैच का हिस्सा हैं. उनका सामना क्वालीफायर के जरिए एशियन गेम्स में जगह बनाने वाली टीमों से होगा. अगर ये दोनों टीमें अपने क्वार्टरफाइनल मैच जीत जाती हैं, तो सेमीफाइनल या फाइनल में उनके बीच भिड़ंत हो सकती है. दोनों टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल का नतीजा तय करेगा कि कब IND vs PAK हाई-वोल्टेज मुकाबला संभव हो पाएगा. अगर उनमें से कोई भी टीम क्वार्टरफाइनल मैच हार गई, तो एशियन गेम्स में यह बड़ा मुकाबला नहीं हो पाएगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की बहानेबाजी शुरू! बताया क्यों नहीं मिल पाई जीत
---विज्ञापन---
मेंस एशियन गेम्स के ग्रुप
- ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
- ग्रुप B: हॉन्ग कॉन्ग (चीन), मलेशिया, ओमान
छह में से 4 टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी.
---विज्ञापन---
मेंस एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल मैच
- भारत vs TBD
- पाकिस्तान vs TBD
- श्रीलंका vs TBD
- बांग्लादेश vs TBD
वुमेंस एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल मैच
- भारत vs जापान
- बांग्लादेश vs चीन
- श्रीलंका vs मलेशिया
- पाकिस्तान vs थाईलैंड
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: ‘इससे ज्यादा खुश नहीं…’, जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, इन 2 खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट
---विज्ञापन---