IND W vs BAN W: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क निशिन में एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश आमने-सामने थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना डाले. जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवरों में ही सभी विकेट गंवाकर 81 रन ही बना सकी और 114 रनों से मैच हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.
टीम इंडिया ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत मिली. टीम ने पावरप्ले में ही 72 रन बना दिए थे. स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रनों की बेहद आक्रामक पारी खेली. उनका साथ देते हुए दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तो सिर्फ 49 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. 204.08 की बेहद शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शेफाली ने 3 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. जी कमलिनी ने हालांकि नंबर 3 पर आकर निराश किया.
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 40 रनों की ही पारी खेली. वहीं ऋचा घोष सिर्फ 2 रन ही बना सकी. अंत में भारती फूलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन जोड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाने में सफल रही. बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के लिए शंजीदा अख्तर मेघला और राबेया खान ने अच्छी गेंदबाजी करके 1-1 विकेट अपने नाम किया.
फाइनल में पहुंच गई टीम इंडिया
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 9 रनों पर ही टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे. दिलारा अख्तर ने 27 रन बनाकर लड़ाई लड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अन्य किसी भी बल्लेबाज का साथ ही नहीं मिला. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 81 रन ही बना सकी और 114 रनों से मुकाबला हार गई.
ये भी पढ़ें: सिर्फ रोहित शर्मा विवाद नहीं, वीवीएस लक्ष्मण से तकरार भी पड़ी भारी!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं श्री चरणी को 2 सफलता मिली. दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल को भी 1-1 विकेट मिला. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. जहां पर उनका सामना 22 सितंबर को श्रीलंका की टीम से होने वाला है. हालांकि फाइनल में एंट्री करके टीम ने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.
ये भी पढ़ें: 1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
29 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
39 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines