सिर्फ रोहित शर्मा विवाद नहीं, वीवीएस लक्ष्मण से तकरार भी पड़ी भारी! जानिए BCCI ने अजीत अगरकर को क्यों हटाया

Reason Ajit Agarkar Tenure Ends: अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. इसके पीछे कई लोग रोहित शर्मा के आखिरी मैच से जुड़े विवाद को कारण मान रहे हैं. हालांकि, सिर्फ इसी वजह से अगरकर की विदाई नहीं हो रही है.

rohit sharma vvs laxman ajit agarkar

क्या है अजीत अगरकर की विदाई का कारण? (Image: ANI)

Reason Ajit Agarkar Tenure Ends: अजीत अगरकर का भारतीय सीनियर मेंस टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है. अगरकर पिछले तीन साल से चीफ सिलेक्टर के रूप में काम कर रहे थे और बताया जा रहा था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, BCCI ने अपना मन बदल लिया और 4 अक्टूबर को अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से जुड़ा मामला और विवेश लक्ष्मण से विवाद अगरकर की विदाई के बड़े कारण हैं.

विज्ञापन

अजीत अगरकर की विदाई का क्या है कारण?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अजीत अगरकर ने टीम मैनेजमेंट से बात करके फैसला लिया कि वह लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा से आगे बढ़ेंगे. रोहित को जब इस बारे में बताया गया, तो वह खुश नहीं थे और उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में बात की. खबर लीक होने के बाद BCCI ने आकर बयान दिया और रोहित शर्मा का सपोर्ट किया. रिपोर्ट में बताया गया कि BCCI रोहित से धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहता था, वहीं अगरकर को लगा कि यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ दिया. अगरकर को लग रहा था कि बढ़ती उम्र रोहित के खिलाफ जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले ने अगरकर के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं और उन्हें अंदाजा हो गया था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ना मुश्किल है.

PTI ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर भले ही एक समय पर टीममेट थे, लेकिन चोटिल खिलाड़ियों की पॉलिसी और इंडिया A के मैचों के शेड्यूल को लेकर दोनों के बीच मतभेद था. इंडिया A के मैचों की शेड्यूलिंग CoE के हेड (अभी वीवीएस लक्ष्मण) द्वारा संभाली जाती है. चोटिल खिलाड़ियों की वापसी की टाइमलाइन को लेकर भी स्पष्टता की कमी थी.

विज्ञापन

BCCI की मीटिंग में शामिल नहीं होना था बड़ा हिंट

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I और वनडे में हार के बाद रिव्यू मीटिंग रखी थी. अजीत अगरकर ने मुंबई में हुई इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक स्तर तक उनका बचाव किया लेकिन बोर्ड में मौजूद कई अधिकारियों को लगा कि अजीत अगरकर को इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बनना चाहिए था. इससे BCCI और अगरकर के बीच रिश्ते खराब हो गए. चीजें इसके बाद लगभग हाथ से निकल गई थीं और उनका बाहर होना सिर्फ एक फॉर्मेलिटी रह गई थी.

विज्ञापन

Source: PTI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ