Asia Cup 2025: टीम इंडिया के लिए एसीसी एशिया कप 2025 में सबसे जबरदस्त प्रदर्शन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने किया था. फाइनल मैच छोड़कर बाकी सभी 6 मैचों में अभिषेक के बल्ले से रनों की बारिश हुई थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने बेहद आसानी के साथ टूर्नामेंट अपने नाम किया था. बेहद शानदार प्रदर्शन के कारण ही अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड और कार मिली थी. इस कार को अभिषेक भारत नहीं ला सकते हैं. जिसके पीछे का कारण अब साफ हो गया है. 

अभिषेक शर्मा भारत नहीं ला सकेंगे अपनी कार 

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों की सात पारियों में 44.86 की औसत से 314 रन बनाए हैं. इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है. अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा उन्होंने 32 चौके और 19 छक्के भी जड़े हैं. जिसके कारण ही अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था. इसके साथ भी उन्हें Haval H9 SUV कार मिली थी. हालांकि उसे वो भारत नहीं लेकर आए. दरअसल इस कार में ड्राइवर सीट लेफ्ट साइड है. वहीं भारत में ड्राइवर सीट राइट साइड होती है. जिसके कारण ही इस कार वो अभिषेक भारत में नहीं चला सकते हैं. ऐसे में कार भारत नहीं आ सकती. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शाहिद अफरीदी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा? बस करना होगा ये काम

---विज्ञापन---

2 से 3 महीने बाद मिल सकती है कार 

Haval H9 SUV नवंबर महीने तक भारत में लांच हो सकता है. जहां पर वो कार में ड्राइवर सीट राइड राइड में होगा. ऐसे में अभिषेक शर्मा को फिर कार मिल सकती है. आपको बता दे कि टीम इंडिया एसीसी एशिया कप 2025 विनर बनने के बाद भी ट्रॉफी नहीं हासिल कर पाई. एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी खुद ही ट्रॉफी लेकर निकल गए थे. इसके अलावा मेडल भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को नहीं मिला था. ऐसे में अभिषेक को ट्रॉफी और मेडल के साथ ही साथ कार भी नहीं मिल पाया है. अभिषेक अब 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर की वजह से छिनी रोहित शर्मा की कप्तानी? नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---