Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 धुरंधर! जानें गिल-बुमराह की फिटनेस अपडेट

एशिया कप से पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सवाल था। अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण मैच होने वाला है और इसकी प्लेइंग 11 कुछ ऐसी रह सकती है।

Shubman Gill, Jasprit Bumrah

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

Team India Possible Playng 11: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर सभी की नजर है। उनका पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच होने वाला है। 14 सितंबर 2025 को इन दोनों टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी। कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल था। इसी वजह से प्लेइंग 11 को लेकर सस्पेंस बना था लेकिन अब गिल-बुमराह के फिटनेस अपडेट आ गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर अब सभी की नजर होगी।

विज्ञापन

गिल और बुमराह ने पास किया टेस्ट

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 की स्क्वाड का हिस्सा हैं। कल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल का फिटनेस टेस्ट हुआ था। सभी ने यह परीक्षा पास की। गिल और बुमराह भी खुद को पूरी तरह से फिट साबित करने में सफल हो गए। इसने उनके एशिया कप में खेलने के सवाल पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

एशिया कप के लीग स्टेज में भारत तीन मैच खेलने वाला है लेकिन उनका सबसे महत्वपूर्ण मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इसमें हेड कोच गौतम गंभीर सबसे मजबूत टीम उतारने की कोशिश करेंगे। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का खेलना पक्का है। संजू सैमसन KCL में जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें इग्नोर करना भी मुश्किल है। अगर सैमसन को ओपनिंग करने का मौका नहीं मिलता है, तो उन्हें मिडल ऑर्डर में शामिल किया जा सकता है।

तिलक वर्मा तीसरे और सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर उतर सकते हैं। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के रूप में दोनों ऑलराउंडर टीम को संतुलन दे सकते हैं। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप के रूप में सूर्या टीम ने दो तेज गेंदबाजों को जगह दे सकते हैं। कुछ इस प्रकार से टीम का कॉम्बिनेशन दिखाई दे सकता है। रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा और जितेश शर्मा संभावित तौर पर बाहर बैठेंगे।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें:- Asia Cup से पहले पथुम निसंका ने जड़ा जोरदार शतक, श्रीलंका ने 3 गेंद रहते जीता मैच, इस टीम का सूपड़ा साफ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ