Asia Cup 2025: अगर ऐसा हुआ तो बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, Team India से मिली हार ने बदल दिया समीकरण, यहां समझें

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो सकता है. हम ऐसा यूं ही नहीं कर रहे. प्वाइंट टेबल में बने समीकरण इस ओर इशारा कर रहे हैं कि यूएई टीम पाकिस्तान का सपना तोड़ सकती है.

Asia Cup 2025 Super Four Qualification Scenario

Asia Cup 2025 Super Four Qualification Scenario

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर का दिन फैंस के लिए बेहद खास रहा. भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर शानदार मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की. टीम इंडिया ने जहां लगातार दूसरी जीत दर्ज करके ग्रुप ए में 4 अंक हासिल कर लिए हैं तो वहीं पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. करारी हार के बाद अब पाक टीम के पास सिर्फ 2 अंक हैं, जो उसे ओमान के खिलाफ मिली जीत के बाद मिले थे और अब सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाक टीम पर सुपर 4 में जाने का खतरा मंडरा गया है.

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज के 6 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल में समीकरण ऐसे बन रहे हैं, जो सच हुए तो पाकिस्तान टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो सकता है. पाकिस्तान की किस्मत अब यूएई के हाथ में है. ये वही टीम है, जिसके नतीजों पर हर पाकिस्तानी नजर रखेगा. नीचे जानिए क्या है पूरा समीकरण…

विज्ञापन

कौन सी टीमें सुपर 4 में जाएंगी?

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिन्हें 2 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. हर एक ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में एंट्री करेंगी. मतलब जो भी अपने-अपने ग्रुप में बढ़िया करेगा उसे अगले दौर में जगह मिली. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को 3-3 मैच मिलेंगे. अपने-अपने ग्रुप में नंबर 1 और नंबर 2 पर रहने वाली टीमें आगे बढ़ जाएंगी, जबकि बाकी टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.

ग्रुप ए में पाकिस्तान की हालत क्या है?

अब बात करते हैं ग्रुप ए की, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है. इस ग्रुप में चार टीमें हैं. नंबर एक पर भारत है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं. उसका टॉप 4 में जाा लगभग तय हो गया है. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसे 2 में से एक हार और एक जीत मिली है. भले ही पाकिस्तान 2 अंकों के साथ नंबर 2 पर है, लेकिन सुपर 4 में उसकी जगह पक्की नहीं है. तीसरे नंबर पर ओमान है, जबकि सबसे नीचे यानी चौथे नंबर पर मौजूद यूएई उसका खेल बिगाड़ सकती है.

विज्ञापन

कैसे पाकिस्तान बाहर हो सकता है?

अब सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान कैसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो सकता है? तो जान लीजिए कि पाकिस्तान ने पहले मैच में ओमान को मात देकर 2 अंक हासिल किए थे, लेकिन टीम इंडिया से मिली हार के बाद अब उसका सुपर-4 में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का आखिरी मैच बचा है, जो यूएई के खिलाफ होगा. 17 सितंबर को होने वाले इस मैच में पाकिस्तान अगर हार जाती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा.

यूएई के हाथ में है सबकुछ

दरअसल, यूएई इस वक्त ग्रुप ए में नंबर 4 पर है. उसे पहले मैच में भारत ने 9 विकेट से मात दी थी. उसका -10.483 का नेट रन रेट है, लेकिन खास बात ये है कि यूएई के पास पास अभी 2 मैच बचे हैं. उसे अगला मैच ओमान और फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. अगर यूएई ने ओमान को हरा दिया और पाकिस्तान को भी मात दे दी तो वो सुपर 4 में चली जाएगी, जबकि पाकिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ