'हम ट्रॉफी जीत लेंगे', 2 बार भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर हुसैन तलत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. उन्होंने इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. श्रीलंका की पारी के दौरान उन्होंने ये दावा किया है कि पाकिस्तान टीम खिताब जीतेगी.

Hussain Talat

Hussain Talat

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर है. 23 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेले गए सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने फाइनल के लिए खुद का दावा मजबूत कर लिया है. अगले मैच में अगर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया तो उसका फाइनल खेलना तय है. श्रीलंका पर मिली जीत के बाद पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजी ऑलराउंडर हुसैन तलत ने दावा किया है कि पाकिस्तान टीम खिताबी जीतने की पूरी कोशिश में है और अगर अगला मैच उसने जीत लिया तो फिर खिताब जीतना तय है.

विज्ञापन

‘अच्छा खेलेंगे तो हम ट्रॉफी जीत लेंगे.’

श्रीलंका के खिलाफ तलत ने 30 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाए. वो नाबाद रहते हुए वापस लौटे. इससे पहले बॉलिंग में भी कमाल किया था और 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट निकाले थे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में श्रीलंका की पारी के दौरान उन्होंने कहा ‘अब केवल दो मैच बचे हैं और अगर हम दोनों में अच्छा खेलेंगे तो हम ट्रॉफी जीत लेंगे.’

विज्ञापन

श्रीलंका ने 20 ओवरों में 133 रन किए थे, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 57 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे, इसके बाद तलत और नवाज ने पारी को संभाला और जीत दिलाई. श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान तलत ने कहा ‘बांग्लादेश के पाकिस्तान आने के बाद से हम क्रिकेट खेल रहे हैं और हमारे पास कई विकल्प हैं. इस टीम की अच्छी बात यह है कि खिलाड़ी फॉर्म में वापस आ रहे हैं. उनमें से कुछ ने दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अब उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं जैसा कि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखते हैं. एक बार ऐसा होने पर, वे अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं.’

हम बस जीतना चाहते थे- तलत

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जो इस सीजन भारत के खिलाफ लगातार दूसरी हार थी. अब जब श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली तो तलत ने कहा ‘इस मैच में आने से पहले कोई दबाव नहीं था, लेकिन जाहिर है, हम हार रहे थे, और किसी को भी अच्छा नहीं लग रहा था. हम सब जीतना चाहते थे. हमारा देश भी चाहता था कि हम जीतें. हमने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.’

विज्ञापन

पाकिस्तान का अगला मैच कब?

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का आखिरी और निर्णायक सुपर 4 मैच गुरुवार यानी 25 सितंबर को दुबई में होगा. सामने लिटन दास की अगुवाई वाली बांग्लादेश रहेगी. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में एंट्री कर जाएगी, जहां भारत से टक्कर होने के उनके परे चांस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ