India vs UAE, Jasprit Bumrah: इन दिनों यूएई में एशिया कप 2025 की घूम है. टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. इस जीत में भारतीय टीम की तरफ से घातक गेंदबाजी देखने मिली, जिसने यूएई को महज 57 रनों पर समेट दिया. फिर महज 4.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर टारगेट चेज कर दिया. जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने 2.1 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट निकाले. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने भी सुर्खियां बटोरीं, जिन्होंने अपने स्पेल के 3 ओवर में 1 विकेट निकाला, भले ही उन्हें एक विकेट मिला, लेकिन बुमराह ने इस मुकाबले में कुछ ऐसा कर दिखाया, जो पिछले करीब 6 सालों से नहीं हुआ था.
दरअसल, दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी. पहला ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला, जबकि अमूमन होता ये है कि लीड बॉलर जसप्रीत बुमराह ओवर की शुरुआत करते हैं, लेकिन सूर्या ने इस बार हार्दिक को गेंद थमाई. दूसरा ओवर बुमराह लेकर आए.
दूसरे ओवर में ही बुमराह ने दिलाई सफलता
अपने स्पेल के दूसरे ओवर में बुमराह ने यूएई का पहला झटका दिया. उन्होंने अलीशान सरफू को क्लीन बोल्ड कर दिया. वो 17 बॉल पर 22 रन बना चुके थे, जिसमें 3 चौके और एक छक्का था. अक्सर ऐसा होता रहा है कि बुमराह ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में सिर्फ 2 ओवर डाले, फिर वो अपने बाकी दो ओर दूसरे स्पेल में आकर पूरा करते थे, लेकिन इस मुकाबले में सूर्या ने उनसे पारवप्ले में लगातार 3 ओवर डलवा दिए.
2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह से पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में ही तीसरा ओवर भी करा लिया, फिर उन्हें बॉलिंग नहीं मिली, क्योंकि यूएई की टीम स्पिन के सामने बिखर गई और महज 57 रन बना सकी.साल 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब जसप्रीत बुमराह ने किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पहले छह ओवर में तीन ओवर डाले हों. बुमराह 2022 से 2025 तक रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला, लेकिन वो कभी ऐसा नहीं करा पाए.
ऐसा 9 साल बाद दिखा
साल 2019 में विशाखापट्टनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बु्मराह ने पावरप्ले में 3 ओवर किए थे. अब पूरे 6 साल बाद सूर्या कप्तानी में बुमराह ने यह कमाल किया है. गौर करने वाली बात ये भी है कि पहले गेंदबाजी वाले मैचों को देखा जाए तो बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल मैच में करीब 9 साल बाद पहले छह ओवर में तीन ओवर डाले हैं, इससे पहले जब साल 2016 में एशिया कप के दौरान ही भारत और यूएई के बीच मैच खेला जा रहा था, तब भी भारत ने पहले गेंदबाजी की और तीन ओवर पहले छह में ही डाल दिए थे, ये आंकड़े शायद क्रिकेट फैंस को आज से पहले तक पता नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें: ENG vs SA: 40 ओवर का था मैच, महज 12.5 ओवर में हुआ खत्म, इंग्लैंड को मिली करारी शिकस्त
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
46 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
51 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines