हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने की जसप्रीत बुमराह की बराबरी, खोला अपनी सफलता का राज  

IND vs PAK: इस मुकाबले में भी कुलदीप ने 3 विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप ने इसी के साथ सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का राज भी खोल दिया है।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav

IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 में अब तक टीम इंडिया ने 2 मैच खेला है। इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया के सबसे बड़े हीरो स्पिनर कुलदीप यादव रहे हैं। जिसके कारण ही दोनों ही मैचों में वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। पाकिस्तान के खिलाफ तो कुलदीप का प्रदर्शन हमेशा से ही अच्छा रहा है। इस मुकाबले में भी कुलदीप ने 3 विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप ने इसी के साथ सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का राज भी खोल दिया है। 

कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज 

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। जिसके कारण ही वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। पुरस्कार पाने के बाद कुलदीप ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘लगातार अच्छा करना आसान है। बस अपनी रणनीति पर अमल करो। बस देखो कि कौन बल्लेबाजी कर रहा है और उसके अनुसार ही खेलता हूँ। मैंने अपनी योजनाएं बनाईं और उन्हें लागू किया। पहली गेंद हमेशा विकेट लेने वाली होती है, बस उसी मानसिकता के साथ खेलना है और विकेट लेने वाली गेंद पर सटीक निशाना लगाना है। बल्लेबाज भले ही सेट हो गया हो, लेकिन वह पहली बार मेरा सामना कर रहा है। फिर भी मुझे लगता है कि मुझे अपनी गेंदबाजी पर और काम करने की जरूरत है। कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बहुत ज्यादा विविधताएं अपना लेता हूँ।’ 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, सुपर 4 में इन 2 टीमों की एंट्री लगभग पक्की

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की बराबरी पर पहुंचे कुलदीप 

टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने अब तक कुल 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। जसप्रीत बुमराह ने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए इतने ही प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता है। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 16-16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। रोहित शर्मा ने 14 तो वहीं युवराज सिंह और अक्षर पटेल ने 7-7 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है। कुलदीप इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह से भी आगे निकलना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव में दिखी महेंद्र सिंह धोनी की झलक, बेहद खास अंदाज में खत्म किया मुकाबला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola