IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, सुपर 4 में इन 2 टीमों की एंट्री लगभग पक्की

IND vs PAK: सुपर 4 में अब 2 टीमों की एंट्री लगभग पक्की नजर आ रही है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 128 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही चेस कर लिया। भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। 

Team India

Team India

IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 धीरे-धीरे रोमांचक होता जा रहा है। ग्रुप ए की स्थिति तो अब लगभग-लगभग साफ नजर आने लगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में सभी चारों टीम का समीकरण बदल गया है। सुपर 4 में अब 2 टीमों की एंट्री लगभग पक्की नजर आ रही है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 128 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही चेस कर लिया। भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली एक और बड़ी जीत 

भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद टीम इंडिया को सुपर 4 में एंट्री के लिए एक और जीत चाहिए थी। जोकि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मिल गई है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद 2 पॉइंट्स और अपने नाम कर लिया है। 2 मैचों में भारत ने दोनों में जीत दर्ज करके 4 पॉइंट्स अपने नाम कर लिए हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट +4.793 का है। वहीं पाकिस्तान की टीम 2 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ नंबर 2 पर नजर आ रही है। पाक का नेट रन रेट +1.649 का है। वहीं यूएई और ओमान की टीमों का अभी तक खाता भी नहीं खुला है। 

विज्ञापन

ग्रुप बी में अफगान टीम का है जलवा 

बात अब ग्रुप बी की करें तो 1 मैच में 2 पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान की टीम पहले स्थान पर नजर आ रही है। जिनका नेट रन रेट +4.700 का है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम नजर आ रही है। श्रीलंकन टीम के पास भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +2.595 का है। तीसरे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है। 2 मैच में 2 पॉइंट्स के साथ बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट -0.650 का है। हांगकांग टीम का अभी खाता नहीं खुला है। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला यूएई और ओमान के बीच खेला जाना है। वहीं ग्रुप बी का अगला मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच 15 सितंबर को होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ