IND vs BAN: अभिषेक शर्मा अब बने नए एशियाई सिक्सर किंग, एक साथ बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड 

Asia Cup 2025: भारतीय टीम के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार अपने बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं. एसीसी एशिया कप 2025 की सभी 5 पारियों में अभिषेक ने रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ भी ये क्रम उन्होंने जारी रखा है. इस मुकाबले में छक्कों की बारिश करके अभिषेक ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मैच में कुल 5 बड़े रिकॉर्ड इस युवा स्टार ने बनाए हैं.

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

Asia Cup 2025, IND vs BAN: एसीसी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं. इस युवा बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए. अभिषेक ने इस मैच में रोहित शर्मा और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वहीं विराट कोहली के महारिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. 37 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अभिषेक ने एक साथ इस मैच में कुल 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का फिर चमका बल्ला 

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. 202.70 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ इस टूर्नामेंट में अभिषेक ने 17 छक्के जड़ दिए हैं. एशिया कप (टी20) में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब अभिषेक के नाम हो गए हैं. शर्मा जी ने रहमानुल्लाह गुरबाज और हिटमैन को पीछे छोड़ा है. रोहित शर्मा ने 12 छक्के तो वहीं गुरबाज ने 15 छक्के जड़े थे. इसके अलावा टी20 एशिया कप के एक संस्करण में 200+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इससे पहले विराट कोहली ने 2022 में ये कारनामा किया था. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान भी ये कारनामा कर चुके हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh अब 2 और युवा खिलाड़ियों को बनाएंगे टीम इंडिया का स्टार? गिल-अभिषेक जैसा बनना चाहते हैं दोनों बल्लेबाज!

युवराज सिंह को भी छोड़ दिया पीछे 

अपने गुरु युवराज सिंह को भी अभिषेक शर्मा ने पीछे छोड़ दिया है. टी20आई में युवराज सिंह ने 4 बार 25 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वहीं अब अभिषेक ने ये कारनामा 5वीं बार कर लिया है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने भारत के लिए 4 बार टी20 में 200+ की स्ट्राइक रेट से 50+ रन बनाए थे. अभिषेक ने अपने छोटे से करियर में ये कारनामा कुल 5 बार कर दिया है. इसके अलावा विराट कोहली के बाद अभिषेक दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 एशिया कप में बैक टू बैक अर्धशतक जड़े हैं. अभिषेक की नजर अब सिर्फ दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ने पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ