Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान समेत 6 देशों के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के शेड्यूल का क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इसे लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने एशिया कप के शेड्यूल को अंतिम रूप देने के लिए 11 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका में मुलाकात की। इसमें दोनों पक्षों के बीच हाईब्रिड मॉडल को स्वीकार करने पर मंजूरी बन गई है और अब जल्द ही एसीसी द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
और पढ़िए – भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज आज से शुरू, टीवी और मोबाइल पर फ्री में ऐसे देखें लाइव
श्रीलंका में ही होगा भारत-पाकिस्तान मैच
जका अशरफ और जय शाह के बीच आयोजित इस बैठक के बाद यह पुष्टि की गई है कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा, क्योंकि मेन इन ब्लू कॉन्टिनेंटल कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इसकी पुष्टि की और टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के लिए शाह के पाकिस्तान जाने के दावों को खारिज कर दिया है।
अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि “हमारे सचिव ने पीसीबी प्रमुख जका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया और यह निश्चित रूप से चल रहा है, जैसा कि पहले चर्चा की गई थी। पाकिस्तान में लीग चरण के चार मैच होंगे, इसके बाद श्रीलंका में 9 मैच होंगे, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच भी शामिल होगा और यदि दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो ये भी श्रीलंका में ही होगा।’
और पढ़िए – पुजारा की जगह खेलेंगे गिल, रोहित के साथ ये धाकड़ खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
जल्द जारी होगा शेड्यूल
एशिया कप के लिए तारीखें और कार्यक्रम तय हो गए हैं लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा किया जाना बाकी है। टूर्नामेंट 31 अगस्त को पाकिस्तान में शुरू होगा और रविवार, 17 सितंबर को श्रीलंका में समाप्त होगा। इस बीच धूमल ने पुष्टि की कि टूर्नामेंट के दूसरे चरण के लिए श्रीलंका में स्थानांतरित होने से पहले पाकिस्तान में चार लीग खेल होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
7 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
7 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
8 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
8 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
8 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
9 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines