IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज आज से शुरू, टीवी और मोबाइल पर फ्री में ऐसे देखें लाइव

IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज आज से शुरू, टीवी और मोबाइल पर फ्री में ऐसे देखें लाइव

IND vs WI 1st Test Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार से खेला जाने वाला है। मैच वेस्टइंडीज के डोमिनिका में भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच को भारत में मोबाइल और टीवी दोनों पर फ्री में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत खेली जा रही पहली सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। इस सीरीज में जहां भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारकर आ रही है। वहीं वेस्टइंडीज भी विश्व कप क्वालिफायर्स से बाहर होकर मैदान पर उतरेगी।

IND vs WI Head to Head: कौन किसपर भारी?

अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम का जलवा दिखा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहली टेस्ट सीरीज 1948 में खेली गई थी। पांच मैचों की इस सीरीज को वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीत लिया था। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। 10 बार टीम इंडिया, जबकि 12 बार वेस्टइंडीज ने भारत को हराया। वहीं 2 बार टेस्ट सीरीज ड्रा रहीं।

विज्ञापन

IND vs WI Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज को टीवी पर सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है।

IND vs WI Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है। ये भी मुफ्त है।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ