IND vs PAK: विराट कोहली से गले मिलकर रऊफ को आई ऑस्ट्रेलिया की याद, रोहित ने बाबर से की ये बात

Asia Cup 2023 IND vs PAK Virat Kohli Meets Haris Rauf Babar Azam met Rohit Sharma

Asia Cup 2023 IND vs PAK Virat Kohli Meets Haris Rauf Babar Azam met Rohit Sharma

IND vs PAK Haris Rauf Meets Virat Kohli: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महा-मुकाबला शनिवार दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वे 23 अक्टूबर 2022 के बाद भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भिड़ते देख सकेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। विराट कोहली 85 रन बनाकर मैच के हीरो रहे थे। उन्होंने हारिस रऊफ समेत पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाजों को जमकर धोया था। अब वही खिलाड़ी मैच से एक दिन पहले गले मिलते नजर आए।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट ने शेयर किया वीडियो 

पाकिस्तान क्रिकेट की ओर से मैच से एक दिन पहले वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें विराट कोहली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, बाबर आजम, रोहित शर्मा और शादाब खान जैसे खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हारिस मैदान से गुजरते हैं तो उन्हें विराट कोहली दिख जाते हैं। इस पर वह विराट की ओर गर्मजोशी से आगे बढ़ते हैं। फिर दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। फिर दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

आई ऑस्ट्रेलिया की याद

हारिस रऊफ ये कहते हुए सुने गए- इधर से गुजरते हो तो कोहली-कोहली होता है। फिर विराट ने उनसे हालचाल पूछा, तो हारिस ने कहा- लगे हुए हैं बड़े टूर्नामेंट आ रहे हैं। बैक टू बैक मैचेज खेलते हैं। इसलिए थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन 50 ओवर का क्रिकेट जरूरी भी है। मजा आता है। मैं तो वो ऑस्ट्रेलिया वाला याद करता हूं, जब आपको बॉल डाली फिर अभी डाल रहा हूं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बाबर आजम से की बेटी की बात 

इसके बाद रोहित शर्मा और बाबर आजम को मिलते हुए दिखाया जाता है। बाबर उनसे फैमिली के न आने का कारण पूछते हैं तो रोहित कहते हैं- बेटी स्कूल जाती है तो किसी को तो घर पर रहना पड़ेगा। वह वर्ल्ड कप में आएगी। आना जाना लगा रहेगा। वहीं मोहम्मद सिराज और हारिस रऊफ पिच और गेंदबाजी पर चर्चा करते नजर आए। सिराज ने कहा- 10 ओवर निकल गए तो टर्न मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ