नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2023 के तहत खेला जा रहा पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। उस्मान ख्वाजा ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है और वे अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार बल्लेबाज ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट मैच के पूरे 5 दिन तक खेलने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा एक टेस्ट मैच के पूरे 5 दिन तक खेलने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज किम ह्यूजेस ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं दुनियाभर में अब तक 12 खिलाड़ियों ने ही पूरे पांच दिनों तक टेस्ट में बल्लेबाजी की है। उस्मान इस लिस्ट में 13वें खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में इंडिया के तीन, वेस्ट इंडीज के तीन, इंग्लैंड के चार और साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का एक-एक खिलाड़ी शामिल था। भारत के एमएल जयसिम्हा, रवि शास्त्री और चेतेश्वर पुजारा इस एलीट लिस्ट में शामिल हैं।

ख्वाजा ने पहली पारी में शानदार शतक जड़कर कमाल किया था। उन्होंने 321 गेंदें खेलकर 14 चौके-3 छक्के जड़े और 43.93 की स्ट्राइक रेट से 141 रन जड़े। दूसरी पारी में वे 50 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिरे

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 ओवर में 8 विकेट खोकर 393 रन पर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। इंग्लैंड की दूसरी पारी 273 रन पर खत्म हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का टार्गेट मिला। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को 40 ओवर में 5 विकेट के साथ 100 रन बनाने हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ