Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 का सत्र बहुत जल्द शुरू होने वाला है. सभी टीमें तैयारी कर रही हैं. टीमों का चयन भी कर दिया गया है. अरुणाचल प्रदेश की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम खेलने को लेकर अभी भी असमंजस में है. अरुणाचल को 11 अक्टूबर से अहमदाबाद में नागालैंड के खिलाफ मैच खेलना है. इस मुकाबले में अरुणाचल की टीम के मैदान पर उतरने के चांस कम लग रहे हैं. राज्य क्रिकेट संघ में काफी गुटबाजी और धांधली हो रही है. इसका नुकसान अब खिलाड़ियों को झेलना पड़ रहा है. अगर टीम पहले मैच में खेलने नहीं उतरी तो फिर बहुत बुरी बात होगी.
अरुणाचल की टीम का खेलना हुआ मुश्किल
दरअसल राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में काफी विवाद चल रहा है. संघ में गुटबाजी भी चल रही है. PTI के मुताबिक संघ से जुड़ा एक मामला गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर बेंच में अटका पड़ा है. इनके आपसी मतभेदों के कारण काफी उथल-पुथल मची हुई है. ऐसा कोई इंसान नहीं है जो खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा निर्णय ले. इस वजह से ही रणजी में खेलने को लेकर भी असमंजस बना हुआ है.
पहले मैच में अब टीम का खेलना मुश्किल लग रहा है. अगर ऐसे ही विवाद चलता रहा तो अरुणाचल की टीम पूरे सीजन से बाहर हो सकती है. हाल ही में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एकदिवसीय मैच में अरुणाचल का मुकाबला सिक्किम के खिलाफ था. अरुणाचल की अंडर-19 टीम इस मुकाबले में खेलने ही नहीं उतरी. खिलाड़ियों को ये तक नहीं पता है कि उन्हें रणजी के पहले मैच में खेलने के लिए अहमदाबाद जाना है या नहीं.
कब हुआ विवाद?
सितंबर, 2026 में अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव हुए थे. नबाम विवेक को अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद बड़ा विवाद शुरू हो गया. कुछ जिला संघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हाईकोर्ट चले गए. अदालत में इस मामले पर सुनवाई चल रही है. जब तक फैसला नहीं आ जाता है तब तक किसी भी टीम का चयन नहीं हो पाएगा. क्रिकेट एसोसिएशन को इसका बिल्कुल भी हक नहीं है. अरुणाचल को दो दिन बाद ही अपना पहला मुकाबला खेलना है. ऐसे में टीम की तैयारियां भी अधर में लटकी हुई हैं. खिलाड़ी भी मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होंगे. किसी को भी ये पता नहीं है कि आगे अब उनका सिलेक्शन कौन करेगा. एक तरह से कहा जाए तो अब अरुणाचल क्रिकेट के ऊपर संकट मंडरा गया है.
ये भी पढ़ें: ‘भुवनेश्वर कुमार पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
17 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
50 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines