IND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो, एक प्लेयर करेगा 4 साल बाद वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों से मैनेजमेंट को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं. आइए आपको तीन प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जो पहले मैच में भारत को जीत दिला सकते हैं.

IND vs NZ

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सभी तैयार हैं. 22 अक्टूबर को सीराज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. खासतौर पर कंडीशन को देखते हुए गेंदबाजी में चेंजेस हो सकते हैं. भारत दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकता है. कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को बड़ा फैसला लेना होगा. भारत पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए 3 स्टार खिलाड़ी बहुत अहम साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब रन बनते हैं. अभिषेक शर्मा के लिए ये खुशी की बात होगी. न्यूजीलैंड दौरे पर वो पहली बार खेलते हुए नज़र आएंगे. पिछले कुछ सालों में उनका फॉर्म शानदार रहा है. न्यूजीलैंड की टीम उनको हल्के में लेने की बिल्कुल भी गलती नहीं करेगी. अभिषेक इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ चुके हैं. वो कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. क्राइस्टचर्च की छोटी बाउंड्री में वो सिक्स में डील करेंगे. हाल ही में विंडीज के खिलाफ अभिषेक का बल्ला ज्यादा नहीं चला था. इस वजह से उनके एक अहम पारी की जरूरत है. अभिषेक अगर शुरुआती 10 ओवर टिक गए तो फिर भारत की जीत लगभग पक्की हो जाएगी.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे ज्यादा नजरें भुवनेश्वर कुमार के ऊपर टिकी हैं. वो चार साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने अपना अंतिम मैच चार साल पहले न्यूजीलैंड में ही खेला था. भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर ढा सकते हैं. उन्होंने कीवी धरती पर अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में चार विकेट लिए हैं. पिछले दो लगातार आईपीएल सीरीज में भुवनेश्वर ने गजब की गेंदबाजी की है. इसकी बदौलत ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है. भुवनेश्वर न्यूजीलैंड की पिचों में अपने अनुभव का फायदा भी उठाना चाहेंगे. वो पहले मुकाबले में जीत के हीरो बन सकते हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. उन्होंने इस साल अपने बल्ले से खूब कहर ढाया है. उनके निशाने पर कुछ रिकॉर्ड भी होंगे. वो एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 1164 रन बनाए थे. वहीं ईशान 2026 में अब तक 1158 रन बना चुके हैं. किशन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्ज्यिां उड़ा सकते हैं. उनसे मैनेजमेंट को बहुत उम्मीदें हैं. वो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी वजह से टीम इंडिया बड़ा स्कोर बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ