IND vs ENG: ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचते ही बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, एक और स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Arshdeep Singh Injury: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। स्टार गेंदबाज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गया है।

Team India

Team India

विज्ञापन

Arshdeep Singh Injury: ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचते ही टीम इंडिया की टेंशन में इजाफा हो गया है। ऋषभ पंत, आकाशदीप के इंजर्ड होने के बाद अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी चोटिल हो गए हैं। अर्शदीप को यह चोट प्रैक्टिस के दौरान लगी है। अर्शदीप को चोट बाएं हाथ में ही लगी है, जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट में आकाशदीप को भी लंगड़ाते हुए देखा गया था और उन्होंने बीच मैच में ही मैदान छोड़ दिया था। वहीं, पंत पहले से ही इंजर्ड हैं और तीसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे थे।

Advertisment

एक और खिलाड़ी चोटिल

टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। प्रैक्टिस के दौरान टीम के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्शदीप फील्डिंग के दौरान एक गेंद को रोकने का प्रयास कर रहे थे और इसमें ही वह खुद को चोटिल करवा बैठे। चोट अर्शदीप के बाएं हाथ में ही लगी है और उनकी उंगली पर बैंडेज लगाया गया है। अर्शदीप की यह इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता तो अभी नहीं चल सका है। हालांकि, उनकी इंजरी ने टीम इंडिया की टेंशन में और इजाफा जरूर कर दिया है। माना जा रहा था कि अगर चौथे टेस्ट में टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला करती है, तो अर्शदीप का डेब्यू हो सकता है।

पंत पहले से ही इंजर्ड

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर इंजरी से परेशान है। तीसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग के दौरान पंत चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। पंत दूसरी इनिंग में भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने नहीं उतरे थे। पंत चौथे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इस पर भी अभी सस्पेंस बरकरार है। वहीं, आकाशदीप भी कुछ दिक्कत में दिखाई दिए थे और वह लंगाड़ते हुए ग्राउंड से बाहर गए थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ